Faizan Anjum
I am Faizan Anjum. Currently working as sub editor in entertainment beat. You Can reach me at above mentioned official email ID. Looking Forward to contribute more and more. Thanks ... और पढ़ें
नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ (India vs Bangladesh) चल रही टी-20 सीरीज के पहले मैच में तो मेहमान टीम ने जीत जरूर दर्ज कर ली मगर गुरुवार को होने वाले दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. राजकोट में होने वाले इस मैच में कुछ बड़े रिकार्ड्स भी बनने वाले हैं. टीम इंडिया के हालिया कप्तान रोहित शर्मा(Rohit Sharma) एक और कृतिमान रचने से महज एक कदम दूर हैं.
बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला ये मुकाबला रोहित के लिए बहुत खास होने वाला है. इस मैच में मैदान पर उतरते ही रोहित अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज कर लेंगे जो आज से पहले किसी भारतीय क्रिकेटर ने नहीं किया. जी हैं, ये दूसरा टी-20 खेलते ही रोहित 100 टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. इस लंबे सफर में रोहित ने अपने खेल के प्रदर्शन से कई रिकॉर्ड बनाए भी हैं और तोड़े भी हैं.
पंत ने इस खास मौके पर कप्तान कोहली को कह दिया ‘चाचा’, देखें POST

रोहित शर्मा
कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के बराबर में खड़े थे. धोनी ने अपने अब तक के करियर में 98 टी-20 मैच खेले हैं और रोहित ने इस सीरीज का पहला मैच खेल कर खुद को इस रेस में धोनी से आगे कर लिया है. लेकिन अभी भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से रोहित कुछ कदम दूर हैं. राजकोट में होने वाले इस मुकाबले में खेल कर रोहित पाकिस्तानी हीटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) से भी आगे निकल जाएंगे. अफरीदी के नाम 99 टी-20 मैच है और रोहित अभी उनकी बराबरी में हैं.
“भारतीय टीम बांग्लादेश से है बेहतर, बीते कुछ समय से यह टीम हमेशा हमें देती है चुनौती”
हालांकि, सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने की रेस में पाकिस्तान के दिग्गज शोएब मालिक (Shoaib Malik) सबसे आगे हैं. उन्होंने अब तक के करियर में 111 टी-20 मैच खेले हैं. वहीं, रोहित और अफरीदी दोनों अभी दूसरे नंबर पर काबिज हैं. भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो, रोहित अपनी जबरदस्त फॉर्म और निरंतरता की बदौलत 99 टी-20 मैच खेलकर शीर्ष पर बने हुए हैं. इस सूची में उनके में धोनी का नाम आता है. और फिर तीसरे स्थान पर 78 टी-20 मैच के साथ सुरेश रैना कायम हैं. इस लिस्ट में चौथे और पांचवें नंबर पर विराट कोहली (72 टी-20 मैच) और युवराज सिंह (58 टी-20 मैच) बरकरार हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Special Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.