टिम पेन का कटाक्ष, "हम भारत के साथ डे-नाइट टेस्‍ट खेल सकते हैं अगर विराट..."

भारत के पहले डे-नाइट टेस्‍ट में बांग्‍लादेश के खिलाफ पारी से जीत पर ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान टिम पेन ने प्रतिक्रिया दी.

Published date india.com Updated: November 25, 2019 9:42 AM IST
Virat Kohli with Tim Paine @ Twitter
Virat Kohli with Tim Paine @ Twitter

भारतीय टीम (Team India) ने बांग्‍लादेश को अपने पहले डे-नाइट टेस्‍ट (Day Night Test) में पारी के अंतर से मात क्‍या दी ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान टिम पेन (Tim Paine) के कान भी इसे लेकर खड़े हो गए. उन्‍होंने चुनाती और कटाक्ष भरे अंदाज में भारतीय कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) से अगले साल ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर डे-नाइट टेस्‍ट मैच खेलने की बात कही.

पढ़ें:- विराट ने 70 के दशक वाली वेस्‍टइंडीज से तुलना पर दिया जवाब, कहा- मैंने..

पाकिस्‍तान के खिलाफ पहला टेस्‍ट मैच जीतने के बाद कंगारू टीम के कप्‍तान टिम पेन से अगले साल भारत के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को लेकर सवाल किया गया. पेन ने कहा, ‘‘अगर विराट कोहली का मूड अच्‍छा हुआ तो हम भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्‍ट मैच खेल सकते हैं. हम कोशिश करेंगे. अगले साल ब्रिसबेन में भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्‍ट के लिए हमें विराट (कोहली) के पीछे भागना होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

“मैं इस बात को लेकर अश्वस्त हूं कि किसी स्तर पर उन से जवाब मिलेगा. हम अपनी गर्मी के सेशन को वहीं से शुरू करना चाहते हैं और पिछली गर्मियों को छोड़कर काफी समय से ऐसा ही होता आ रहा है.’’

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम आम तौर पर ब्रिसबेन के गाबा में डे-नाइट टेस्‍ट मैच खेलती है. टिम पेन ने कटाक्ष भरे लहजे में कहा, “हम विराट से पूछेंगे और देखेंगे कि क्या वे हमें यहां खेलने की अनुमति देते हैं. अगर उनका मिजाज अच्छा हुआ तो हम यहां पिंक बॉल से भी खेल सकते हैं. हमें उनके जवाब का इंतजार रहेगा.’’

पढ़ें:- गावस्कर का कोहली पर तंज, कहा-आपके पैदा होने से पहले भी जीतती थी भारतीय टीम

बता दें कि पिछले साल भारत के ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर मेजबान टीम ने बीसीसीआई से ब्रिसबेन में डे-नाइट टेस्‍ट मैच खेलने की अनुमति मांगी थी. भारतीय टीम ने डे-नाइट टेस्‍ट मैच खेलने से इनकार कर दिया था. विराट ने हाल ही में इस बाबत पूछे गए सवाल पर कहा था कि अगर में ऑस्‍ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्‍ट से पहले वहां एक प्रैक्टिस डे-नाइट टेस्‍ट मिलता तो हम जरूर ऐसा कर सकते थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.