By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Tokyo Olympic 2020 Indian Archery Men S Team Out Of Quarterfinals After Losing To South Korea
Tokyo Olympic 2020: तीरंदाजी में भारतीय पुरुष टीम कोरिया से हारकर बाहर
Tokyo Olympic 2020: साउथ कोरिया के तीरंदाजों के सामने भारतीय टीम तीन सीधे सेटों हारकर बाहर हो गई.
Tokyo Olympic 2020: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में सोमवार को भारतीय तीरंदाजी पुरुष टीम साउथ कोरिया के खिलाफ हारकर बाहर हो गई. साउथ कोरिया की मजबूत टीम ने भारत को तीन सीधे सेटों में हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. भारतीय टीम को यहां 0-6 से हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले अतानु दास (Atanu Das), तरुणदीप राय (Tarundeep Rai) और प्रवीण जाधव (Praveen Jadhav) से मिलकर बनी भारतीय टीम को सोमवार को राउंड ऑफ 16 में कजाकिस्तान को हराकर कोरिया से भिड़ने का अधिकार हासिल किया था.
युमेनोशिमा पार्क तीरंदाजी क्षेत्र में, नौवीं वरीयता प्राप्त भारतीय तिकड़ी डेनिस गैंकिन, इलफत अब्दुलिन और संजर मुसायेव की कजाकिस्तान की टीम को 6-2 से हराने के बाद किम जेई डियोक, किम वूजिन औ जिनयेक ओह की तिकड़ी से हार गई. भारतीय टीम ने पहले सेट में 54 स्कोर किया, जबकि कोरियाई टीम ने 59 के स्कोर के साथ 2-0 की लीड ली.
इसी तरह दूसरे सेट में भी कोरिया ने 59 स्कोर किया और भारत के 57 के स्कोर के पीछे छोड़ते हुए 4-0 से आगे हो गई. तीसरे सेट में भी कोरियाई टीम ने 59 स्कोर किया और भारत 54 का स्कोर हासिल कर सका. क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में अतनु दास लय से कुछ भटके नजर आए, जबकि प्रवीण जाधव लगातार 4 बार 10 के अंक पर अपना लक्ष्य भेदते दिखाई दिए. लेकिन दूसरी ओर कोरियाई तीरंदाजो का जवाब नहीं था. उनकी टीम के तीनों ही खिलाड़ी एक के बाद 10 अंक पर निशाना भेदते आए.
इससे पहले भारत और कजाकिस्तान के बीच के करीबी मुकाबले में चारों सेटों का फैसला एक अंक से हुआ. भारतीयों ने प्रवीण जाधव और अतनु दास के अंतिम दो प्रयासों में 55-54 से जीत हासिल करने और 2-0 की बढ़त लेने के बाद एक अंक से पहला सेट हासिल किया.
दूसरा सेट भारतीयों के लिए बहुत आसान था क्योंकि कजाख टीम ने अपने छह तीरों में कुल 51 अंक जुटाए, जिसमें तीन बार 8-8 अंक शामिल हैं. अतानु दास एंड कंपनी ने यह सेट 52-51 से जीतकर 4-0 की बढ़त बना ली.
रैंकिंग राउंड के बाद 8वीं वरीयता प्राप्त कजाकिस्तान ने तीसरे सेट में अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई और दमदार प्रदर्शन के साथ वापसी की. उन्होंने प्रभावशाली 57 रन बनाकर भारत को एक अंक से हराया और स्कोर को 4-2 तक ले गए. भारतीय टीम हालांकि, चौथे सेट में बुल्सआई को तीन बार मारकर 55-54 के अंतर से विजयी हुई.
(इनपुट: एजेंसी)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें