By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Tokyo Olympic 2020: 11वें दिन महिला हॉकी टीम पर होंगी भारतीय फैंस की निगाहें; देखें सोमवार का पूरा शेड्यूल
टोक्यो ओलंपिक के 11वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम पर क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी।
टोक्यो ओलंपिक का दसवां दिन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा, ऐसे में 11वें दिन से फैंस को और भी उम्मीदें हैं। सोमवार को भारत की निगाहे महिला हॉकी टीम पर रहेगी जो क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी।
रविवार को बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने लगातार दूसरा ओलंपिक पदक जीता। वहीं पुरुष हॉकी टीम ने 1972 के बाद पहली बार ओलंपिक प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
11वें दिन के सभी मैचों का लाइव प्रसारण Sony Sports नेटवर्क पर देखा जा सकता है, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV App पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा आप इंडिया www.india.com पर भी आप सभी लाइव अपडेट्स का लुत्फ ले सकते हैं।
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन छठी वरीय पीवी सिंधू ने रविवार को यहां चीन की आठवीं वरीय ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से हराकर महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।
भारत ने इससे पहले हॉकी में अपना आखिरी पदक 1980 में मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक के रूप में जीता था। तब मैच राउंड रोबिन आधार पर खेले गये थे और शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला हुआ था। इस तरह से भारत 1972 में म्यूनिख ओलंपिक के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा। जहां उसका सामना विश्व चैंपियन बेल्जियम से होगा।
टोक्यो ओलंपिक में भारत का सोमवार का कार्यक्रम इस प्रकार है:
एथलेटिक्स: दुती चंद, महिला 200 मीटर हीट चार, भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 25 मिनट पर।
कमलप्रीत कौर, महिला चक्का फेंक फाइनल, भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे से।
घुड़सवारी: फवाद मिर्जा, इवेंटिंग जंपिंग व्यक्तिगत क्वालीफायर, भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर।
इवेंटिंग व्यक्तिगत जंपिंग फाइनल, भारतीय समयानुसार शाम पांच बजकर 15 मिनट पर।
हॉकी: भारत बनाम आस्ट्रेलिया, महिला हॉकी सेमीफाइनल, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से।
निशानेबाजी: संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालीफिकेशन, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजे से।
पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन फाइनल, भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 20 मिनट से।
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें