By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Tokyo Olympics 2020 Bcci Announces Cash Reward For Indias Medal Winners
Tokyo Olympics 2020: BCCI करेगा ओलंपिक मेडल जीतने वालों को मालामाल, जानिए किसे मिलेगा कितना इनाम?
Tokyo Olympics 2020: बीसीसीआई ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को इनाम के रूप में नकद पुरस्कार देने की घोषणा कर दी है.
Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 7 पदक अपने नाम किए. इसी के साथ भारत ने ओलंपिक इतिहास में टोक्यो सबसे ज्यादा पदक जीतने का रिकॉर्ड बना लिया है. भारत ने इस बार कुल 7 मेडल जीते. इसमें 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज रहे. इससे पहले देश को 2012 लंदन ओलंपिक में 6 पदक (2 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) हाथ लगे थे. भारतीय खिलाड़ियों के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने इनाम की बौछार कर दी है.
बता दें कि टोक्यो में भारत को भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और रेसलर रवि कुमार दहिया ने सिल्वर मेडल दिलाया. वहीं शटलर पीवी सिंधु, रेसलर बजरंग पूनिया. बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीते.
बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों को इनाम के रूप में नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है. सचिव जय शाह ने ट्वीट कर बताया कि गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को 1 करोड़, सिल्वर जीतने वालों को 50 लाख, जबकि ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पीवी सिंधु, लवलीना और बजंरग पूनिया को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा भारत की पुरुष हॉकी टीम को 1.25 करोड़ रुपये पुरस्कार के रूप में मिलेंगे.
INR 1 Cr. – 🥇 medallist @Neeraj_chopra1
50 lakh each – 🥈 medallists @mirabai_chanu & Ravi Kumar Dahiya
25 lakh each – 🥉 medallists @Pvsindhu1, @LovlinaBorgohai, @BajrangPunia
INR 1.25 Cr. – @TheHockeyIndia men’s team @SGanguly99| @ThakurArunS| @ShuklaRajiv
— Jay Shah (@JayShah) August 7, 2021
बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने 7 अगस्त को गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसी के साथ नीरज चोपड़ा ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए.
नीरज ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. नीरज से पहले अभिनव बिंद्रा ने 13 साल पहले बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. अभिनव ने हालांकि यह स्वर्ण निशानेबाजी में जीता था.
फाइनल मुकाबले के दौरान नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल किया. 86.67 मीटर के साथ चेक गणराज्य के याकुब वाल्देज दूसरे स्थान पर रहे, जबकि उनके ही देश के विटेस्लाव वेसेली को 85.44 मीटर के साथ कांस्य मिला.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें