By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Tokyo Olympics 2020 Haryana Award Ravi Dahiya 4 Crore Rupees And Government Job
Tokyo Olympics 2020: Ravi Dahiya को 4 करोड़ का इनाम, साथ ही हरियाणा सरकार देगी नौकरी
Tokyo Olympics 2020: Ravi Dahiya ने रेसलिंग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया.
Haryana award Ravi Dahiya 4 Crore Rupees and Government Job: पहलवान रवि दहिया के टोक्यो ओलंपिक 2020 में सिल्वर मेडल पक्का करते ही उनकी लॉटरी भी लग गई है. हरियाणा सरकार ने उन्हें राज्य का नाम रौशन करने के लिए चार करोड़ रुपये के इनाम की राशि देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रवि को जीत की बधाई देने के साथ-साथ इस बात की घोषणा की.
रवि दहिया बुधवार को ही फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर चुके थे. गुरुवार को उन्हें रूसी पहलवान के सामने हार झेलनी पड़ी. जिसके चलते उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.
टेलीविजन पर मैच देखने वाले मनोहर लाल खट्टर ने राज्य की नीति के अनुसार पहलवान को प्रथम श्रेणी की सरकारी नौकरी के साथ-साथ 4 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की.
उन्होंने कहा कि रवि कुमार के पैतृक स्थान सोनीपत जिले के नहरी गांव में एक इनडोर कुश्ती स्टेडियम बनाया जाएगा.
खट्टर ने यह भी कहा कि दहिया ने न केवल हरियाणा का दिल जीता है, बल्कि पूरा देश उनकी उपलब्धि से उत्साहित है. मुख्यमंत्री ने कहा, मैं कामना करता हूं कि आप सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करें.
गोल्ड से चूके रवि दहिया ने कहा कि “रूसी पहलवन मुझसे बेहतर था. लिहाजा वो जीत का हकदार था. मैं उतना अच्छा नहीं खेल पाया जैसी उम्मीद की गई थी. पेरिस ओलंपिक में मैं खुद में सुधार कर गोल्ड जीतने का प्रयास करूंगा.”
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें