Tokyo Olympics 2020: Ravi Dahiya को कजाकिस्‍तान के रेसलर ने दांत से काटकर कर दिया चोटिल, वायरल हो रही हैं तस्‍वीरें

Tokyo Olympics 2020: Ravi Dahiya ने कजाकिस्‍तान के रेसलर को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है। रवि भारत को चौथा मेडल दिलाएंगे.

Published date india.com Updated: August 4, 2021 11:01 PM IST
Ravi Dahiya @ Twitter
Ravi Dahiya @ Twitter

Tokyo Olympics 2020 Ravi Dahiya Viral Video: टॉक्‍यो ओलंपिक में भारत को चौथा पदक दिलाने वाले रेसलर रवि दहिया मैच के दौरान विरोधी  रेसलर द्वारा किए गए गलत व्‍यवहार का भी शिकार हुए. इसके बावजूद वो एकाग्रता से अपना मैच खेलते रहे और अपने नाम मेडल पक्‍का करके ही दम लिया.

रवि दहिया ने 57 किलोग्राम वर्ग में कजाकिस्‍तान के रेसलर नुरिस्‍लाम सनायेव को मात दी और फाइनल के लिए क्‍वालीफाई किया. रवि अब एक मैच और जीत जाते हैं तो वो गोल्‍ड जीत जाएंगे. हारने पर भी सिल्‍वर मेडल भारत को ही मिलेगा.

सोशल मीडिया पर इस वक्‍त रवि दहिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कजाकिस्तान के पहलवान ने अपनी हार को सामने देख किस तरह भारतीय पहलवान को बुरी तरह काटा. ऐसा करना नियमों के विरुध है.

रवि दहिया की बाजू में फंसे नुरिस्‍लाम उस वक्‍त तक दांतों से जोर लगाते रहे जब तक भारतीय पहलवान ने उन्‍हें नहीं छोड़ा. इस घटना से रवि के हाथ में जख्‍म हो गया. हालांकि इसके बावजूद भी उन्‍होंने बड़ा दिल दिखाते हुए किसी से इसकी शिकायत नहीं की. मेडल जीतने के जश्‍न में वो अपने हाथ पर लगी चोट को भी भूल गए.

बताया जा रहा है कि ये घटना उस वक्‍त की है जब रवि दहिया अपने विरोधी से 9-2 से आगे चल रहे थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि कजाकिस्‍तान के पहलवान द्वारा काटे जाने पर रवि किस तरह से चीख रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रवि दहिया (Ravi Dahiya) को अब अपना फाइनल मैच रशियन ओलंपिक कमेटी के पहलवान जौर रिजवानोविच उगवे के खिलाफ खेलना है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.