जब स्पेन ने उठाई फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी तो मंच से नहीं हटे ट्रंप, मेटलाइफ स्टेडियम में हुआ अजीब मोमेंट! देखें Video

Written By: Satyam Kumar Updated by: Satyam Kumar
Updated Date:July 20, 2026 10:36 AM IST

Donald Trump FIFA World Cup trophy: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन की जीत के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के दौरान एक बेहद अजीब वाकया देखने को मिला. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब स्पेनिश टीम को चमचमाती ट्रॉफी सौंपने आए और फिर वो पोडियम से हटने को तैयार नहीं दिखे. जानें क्या हुआ...

  • मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर खिताब जीता.
  • मैच के बाद जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपने के लिए फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो के साथ मैदान पर उतरे,
  • राष्ट्रपति ट्रंप ने जब स्पेनिश कप्तान रोड्री को चमचमाती ट्रॉफी सौंपी, तो उसके बाद वे खिलाड़ियों के बीच से हटने के बजाय मंच पर ही डटे रहे,
  • इस पल को कम करने के लिए फीफा अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने हाथों से इशारा करके राष्ट्रपति ट्रंप को मंच से किनारे हटाया, ताकि स्पेन की टीम खुलकर जश्न मना सके.

Donald Trump MetLife Stadium FIFA trophy viral video: रविवार (19 जुलाई) को न्यू जर्सी के फेमस मेटलाइफ स्टेडियम (MetLife Stadium) में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया. लेकिन इस ऐतिहासिक खिताबी मुकाबले के बाद मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. टूर्नामेंट की चमचमाती ट्रॉफी के प्रेजेंटेशन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक अजीब वाकया पेश आया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है...

Advertising
Advertising

स्टेडियम में कदम रखते ही गूंजने लगी हूटिंग

जैसे ही स्पेन की जीत के बाद पोस्ट-मैच सेरेमनी की शुरुआत हुई, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फीफा प्रेसिडेंट गियानी इन्फेंटिनो के साथ मैदान पर आए. इन्फेंटिनो ने पहले ही घोषणा की थी कि राष्ट्रपति ट्रंप ही विजेता टीम के कप्तान को वर्ल्ड कप ट्रॉफी सौंपेंगे, लेकिन जैसे ही ट्रंप पोडियम की तरफ बढ़े, मेटलाइफ स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के एक बड़े हिस्से ने जोर-जोर से हूटिंग (Boos) शुरू कर दी. ट्रंप और इन्फेंटिनो ने स्पेन और अर्जेंटीना के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को मेडल पहनाए.

ट्रॉफी सौंपने के बाद मंच पर ही डटे रहे ट्रंप

असली ड्रामा तो तब शुरू हुआ जब ट्रॉफी उठाने की बारी आई. राष्ट्रपति ट्रंप ने वर्ल्ड कप की आइकॉनिक ट्रॉफी स्पेन के कप्तान रोड्री के हाथों में सौंपी. रोड्री ने जैसे ही ट्रॉफी ली, उनके साथी खिलाड़ी जश्न मनाने के लिए उनके चारों ओर जमा हो गए. पारंपरिक नियम के अनुसार, इस पल में पूरी लाइमलाइट केवल विजेता टीम के खिलाड़ियों पर होनी चाहिए और मुख्य अतिथियों को मंच से हट जाना चाहिए. लेकिन ट्रंप वहीं खिलाड़ियों के बीच सेलिब्रेशन फ्रेम में खड़े रहे. वो पोडियम से हटने का नाम ही नहीं ले रहे थे! इस अजीब पल को देखते हुए आखिरकार फीफा के अधिकारियों को आगे आना पड़ा. अधिकारियों ने हाथों से इशारा करते हुए ट्रंप को थोड़ा किनारे हटने को कहा ताकि स्पेनिश टीम बिना किसी बाधा के अपनी ऐतिहासिक जीत की तस्वीर खिंचवा सके और ट्रॉफी लिफ्ट कर सके.

इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. लोग लगातार इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें