भारत के साल 2017 फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप (2017 FIFA U-17 World Cup) के कप्तान मिडफील्डर अमरजीत सिंह कियाम (Amarjit Singh Kiyam) मौजूदा समय में अपने पैतृक गांव में खेतों में काम कर अपने परिवार की मदद कर रहे हैं. कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के कारण वर्तमान में इंटरनेशनल और घरेलू फुटबॉल में सभी गतिविधियां ठप्प है. ऐसे में 19 साल का ये भारतीय फुटबॉलर खुद को व्यस्त रखने के लिए इस समय मणिपुर (Manipur) में धान की रोपाई कर रहा है.
‘अपने जड़ों से जुड़ने में शर्म नहीं’
भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) को दिए इंटरव्यू में अमरजीत ने कहा, ‘मेरा अभ्यास बहुत पहले हो चुका था. मैं अपने परिवार की धान की खेती में मदद कर रहा हूं. अपनी जड़ों से जुड़ने में कोई शर्म नहीं है. मेरा परिवार कई पीढ़ियों से खेती कर रहा है. लेकिन बचपन से ही मैंने खेती को अधिक तवज्जो नहीं दी. मैं हमेशा से ही फुटबॉल के पीछे भागता रहा.’
उन्होंने कहा, ‘आम तौर पर मैं लंबे समय तक घर नहीं जाता. सीजन खत्म होने के बाद भी हम जूनियर राष्ट्रीय टीमों के साथ अनुभव दौरे आदि पर जाते रहते हैं. इसलिए आखिरकार अब मुझे कुछ हफ्तों के लिए घर आने का मौका मिला है.’
पिछले साल जमशेदपुर एफसी की ओर से किया था आईएसएल में डेब्यू
पिछले तीन वर्षों में अमरजीत ने अपने खेल में काफी निखार लाया है. इस युवा खिलाड़ी ने इंडियन सुपर लीग (Indian Super League, ISL) में पिछले साल जमेशदपुर एफसी (Jamshedpur Fc) के लिए डेब्यू किया था.
बकौल अमरजीत, ‘अब मुझे असल में वहां जाने और अपनी जड़ों से जुड़ने का मौका मिला. मैं गर्व महसूस कर रहा हूं. मैंने खेती के विभिन्न पहलुओं को सीखा और मैं आपसे कह सकता हूं कि यह काफी थकाने वाला काम है.’
हेड कोच इगोर स्टिमक और सीनियर टीम के कप्तान सुनील छेत्री कर चुके हैं तारीफ
साल 2019 के शुरुआत में थाईलैंड में आयोजित किंग्स कप (Kings Cup) के जरिए सीनियर टीम की ओर से डेब्यू कर चुके अमरजीत सिंह के खेल को कोच इगोर स्टिमक (Igor Stimac) और सीनियर टीम के कप्तान सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) भी तारीफ कर चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.