हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया.
U19 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल शुक्रवार (6 फरवरी) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रनों पर सिमट गई.
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने बदला मैच
फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी. उन्होंने महज 80 गेंदों पर 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 15 छक्के निकले. वैभव की इस पारी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया. फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में उनकी बल्लेबाजी ने कई रिकॉर्ड तोड़े और उन्हें मैच का स्टार बना दिया.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 80 बॉल पर 175 रन बनाए. इनमें से 150 रन बाउंड्री से बने.
भारत की पारी
टॉस जीतकर भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. ओपनिंग जोड़ी वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ज्यादा देर टिक नहीं सकी और जॉर्ज 9 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद आयुष म्हात्रे ने वैभव के साथ पारी को संभाला. आयुष ने 53 रनों की अहम पारी खेली, जबकि वैभव ने तेजी से रन बटोरे. भारत ने 14 ओवर में 100 रन पूरे किए और फिर स्कोर तेजी से बढ़ता चला गया. वैभव के आउट होने के बाद भी कनिष्क चौहान (37) और अभिज्ञान कुंडू (40) ने टीम को 411/9 तक पहुंचाया.
311 रन पर सिमट गई इंग्लैंड की टीम
412 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. जोसेफ मूर्स जल्दी आउट हो गए. बेन डॉकिन्स और बेन मेस ने जरूर साझेदारी की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने समय पर विकेट निकालकर मैच पर पकड़ बनाए रखी. डॉकिन्स ने 66 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. इंग्लैंड की पूरी टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई.
इंडियन टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए.
Add India.com as a Preferred Source
छठी बार जीता खिताब
इस जीत के साथ भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 के बाद छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता. भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप का दसवां फाइनल खेल रही थी. दूसरी ओर इंग्लैंड अब तक सिर्फ एक बार ही यह खिताब जीत सका है.
भारत-इंग्लैंड के टीम 11 भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन.
इंग्लैंड: थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मोरिस, बेन मेयस, कालेब फॉकनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन और एलेक्स ग्रीन.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.