By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Umar Akmal Leaves Pakistan For League Cricket In California
Umar Akmal ने छोड़ा पाकिस्तान का साथ अब अमेरिका में खेलेंगे लीग क्रिकेट
Umar Akmal ने लीग क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान छोड़ दिया है.
अकसर विवादों में रहने वाले पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज उमर अकमल (Umar Akmal) ने अमेरिका में लीग क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान छोड़ दिया है. हाल ही में अकमल पर भ्रष्टाचार में फंसने के चलते 3 साल का बैन लगाया गया था, जिसे बाद में घटाकर डेढ़ साल कर दिया गया. यह प्रतिबंध हाल ही में खत्म हुआ था. अब इस क्रिकेटर ने नॉर्दर्न क्रिकेट कैलिफोर्निया असोसिएशन के साथ अल्पकालिक अनुबंध किया है, जिससे पाकिस्तान में खेलने की उनकी दिलचस्पी नहीं दिख रही है.
इससे पहले बीते महीने जब इस क्रिकेटर का प्रतिबंध समाप्त हुआ था, तो उनकी घरेलू टीम सेंट्रल पंजाब ने अपनी टीम से जोड़ा था. तब अकमल ने एक बार फिर पाकिस्तान की टीम में वापसी की उम्मीद जताई थी. अकमल पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत प्रतिबंध लगा था.
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार इस 31 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट के साथ इसे भविष्य में आगे बढ़ाने का विकल्प खुला रखा है, जिससे उनके पाकिस्तान क्रिकेट के साथ रिश्ते समाप्त हो जाएंगे. उमर अकमल ने अब तक पाकिस्तान की ओर से 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.
अकमल ने इस सत्र में पीसीबी क्रिकेट असोसिएशन टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने सेंट्रल पंजाब सेकंड इलेवन की तरफ से 0, 14, 7, 16 और 29 रन की पारियां खेली थीं. इसके बाद ही उन्होंने कैलिफोर्निया जाने का फैसला किया.
कायदे आजम ट्राफी 20 अक्टूबर से शुरू होगी और यह स्पष्ट नहीं है कि अकमल इस शीर्ष घरेलू टूर्नामेंट में खेलने के लिए वापसी करेगा या नहीं. वेबसाइट ने दावा किया है कि अकमल की वापसी का क्रिकेट समुदाय में स्वागत नहीं किया गया था और उन्हें नेशनल टी20 कप के लिये नहीं चुना गया था.
भ्रष्टाचार में दोषी पाए गए अकमल पर सटोरियों से संपर्क होने की बात साफ हुई थी और उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से यह जानकारी छिपाई थी, जिसके चलते उन पर यह प्रतिबंध लगाया गया. शुरुआत में उन्हें 3 साल की सजा सुनाई गई थी लेकिन बाद में अकमल ने इस कड़ी सजा के खिलाफ पीसीबी में अपील की थी, जिसके बाद उनकी सजा को घटाकर 18 महीने कर दिया गया और इसके साथ उन पर 42.5 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.
Also Read:
-
5 क्रिकेटर्स, जिन्होंने दोस्त की बहन से रचाई शादी, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान के दिग्गज भी शामिल- Photos
-
5 क्रिकेटर्स, जिन्होंने दोस्त की बहन से रचाई शादी, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान के दिग्गज भी शामिल- Photos
-
'पैसों की कमी के चलते बेटी को स्कूल तक नहीं भेज पाया'; बैन के कारण 'कंगाल' हुआ PAK क्रिकेटर ने सुनाया अपना दुखड़ा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें