Umar Akmal ने PCB को दिया 45 लाख रुपये जुर्माना, क्रिकेट में वापसी पर अभी करना होगा इंतजार

पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल ने 45 लाख का जुर्माना भर दिया है. वह एक बार फिर पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं.

Published date india.com Published: May 26, 2021 2:00 PM IST
Umar Akmal ने PCB को दिया 45 लाख रुपये जुर्माना, क्रिकेट में वापसी पर अभी करना होगा इंतजार
उमर अकमल @ICCTwitter

पाकिस्तान के विवादास्पद बल्लेबाज उमर अकमल (Umar Akmal) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पास 45 लाख रुपये जुर्माना भर दिया है. इस जुर्माने के बाद अब उमर बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के पुनर्वास कार्यक्रम में भाग लेने के हकदार बन गए हैं. पीसीबी ने साल 2020 में उमर के क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था. सट्टेबाजों ने उनसे बार-बार संपर्क किया था लेकिन उमर ने इसकी जानकारी पीसीबी को नहीं दी थी.

पीसीबी के सूत्रों ने पुष्टि की कि खेल पंचाट ने अकमल पर जो जुर्माना लगाया था, उन्होंने उसे पीसीबी में जमा कर दिया है. खेल पंचाट ने फरवरी में पीसीबी और अकमल द्वारा दायर मामलों में सुनवाई करते हुए इस बल्लेबाज पर यह जुर्माना लगाया था.

सूत्रों ने कहा, ‘उमर ने 45 लाख रुपये की पूरी राशि बोर्ड के पास जमा कर दी है, जिसका मतलब है कि वह अब बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के कार्यक्रम में हिस्सा ले सकता है. उसे अपना क्रिकेट करियर फिर से शुरू करने के लिए हालांकि अभी थोड़ा इंतजार करना होगा.’

जब पीसीबी की स्वतंत्र अधिनिर्णायक ने अकमल पर बैन लगाया था तब इस 31 वर्षीय बल्लेबाज ने पाकिस्तानी मीडिया से बातचीत मे कहा था, ‘मुझसे पहले भी काफी क्रिकेटर थे जिन्होंने भ्रष्टाचार किया था लेकिन किसी को भी मेरे जैसी सख्त सजा नहीं दी गई.’ तब अकमल ने अपनी सजा को कम करने की अपील भी की थी. (एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.