By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Uttarakhand And Manipur Ranji Trophy Match 2018 19 Dehradun
रणजी ट्रॉफी: मणिपुर ने उत्तराखंड ने दी कड़ी टक्कर, दूसरे मैच में नागालैंड 179 रन पर सिमटी
उत्तराखंड और मणिपुर के बीच खेले जा रहे मैच की पहली पारी में मेहमान टीम केवल 137 रन ही बना सकी.
नई दिल्ली : रणजी ट्रॉफी (2018-19) में प्लेट ग्रुप के दूसरे दौर के मुकाबलों में सोमवार को कांटे की टक्कर देखने को मिली. देहरादून में उत्तराखंड और मणिपुर के बीच खेले जा रहे मैच की पहली पारी में मेहमान टीम केवल 137 रन ही बना सकी. मणिपुर के लिए कप्तान यशपाल सिंह ने सबसे अधिक 38 रन बनाए. मेजबान टीम के दीपक धोपोला ने कुल सात विकट चटकाए . जवाब में उत्तराखंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं. मणिपुर की ओर से बिश्वोरजीत कॉन्थोजाम ने तीन विकेट लिए.
नागालैंड और सिक्किम के बीच दीमापुर में खेले जा रहे मुकाबले में मेजबान टीम पहली पारी में 179 रनों के कुल योग पर सिमट गई. नागालैंड की ओर से सबसे अधिक रन कप्तान रोंगसेन जोनाथन (86) ने बनाए जबकि मेहमान टीम के लिए ईश्वर चौधरी ने चार विकेट चटकाए. जवाब में सिक्किम की टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए हैं. मिलिंद कुमार 78 रन बनाकर नाबाद हैं. मेजबान टीम के लिए पांचों विकेट पवन सुयाल ने लिए.
कुलदीप यादव करियर की बेस्ट रैकिंग पर, भुवी-बुमराह को भी मिला फायदा
एक अन्य मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश ने मिजोरम के खिलाफ पहली पारी में 220 रन बनाए. जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक मिजोरम ने तीन विकेट के नुकसान 92 रन बना लिए हैं. जोरहाट में खेले जा रहे इस मुकाबले में अरुणाचल के लिए अखिलेश साहानी (65) ने सबसे अधिक रन बनाए जबकि मिजोरम की ओर से सलामी बल्लेबाज अखिल राजपूत ने 57 रनों की पारी खेली. मिजोरम के लिए तरुवर कोहली और सीनान खदिर ने तीन-तीन विकेट लिए.
रिषभ पंत ने रोबिन उथप्पा को पछाड़ा, रोहित के स्पेशल क्लब में बनाई जगह
लेकिन, पुडुचेरी के लिए पहला दिन बेहतर रहा. पुडुचेरी में खेले जा रहे मुकाबले में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने मेघायल के खिलाफ सात विकेट के नुकसान पर 269 रन बना लिए हैं. मेजबान टीम के लिए पारस डोगरा ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 169 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 101 रन बनाए. मेघालय की ओर से लखन सिंह और गुरिंदर सिंह ने दो-दो विकेट लिए.
Also Read:
-
नोएडा एयरपोर्ट ही नहीं, यूपी को नए साल में मिलेंगे 5 नायाब तोहफे, तीन एक्सप्रेसवे से फर्राटेदार सफर होगा
-
Dehradun Cloudburst News Live: देहरादून के मशहूर टूरिस्ट प्लेस सहस्त्रधारा में बादल फटा, होटल और दुकानों को नुकसान, टपकेश्वर मंदिर जलमग्न
-
VIDEO: उत्तरकाशी में प्रकृति का प्रकोप! बादल फटने से मची तबाही, पहाड़ों में आए सैलाब से 4 लोगों की मौत; कई लापता
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें