By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Veda Krishnamurthys Sister Succumbs To Covid 19 Two Weeks After Mother Passes Away
Veda Krishnamurthy पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के बाद कोरोना ने छीनी अब बहन की जिंदगी
कोच इरफान सैत ने सोशल मीडिया के जरिए वत्सला के निधन की खबर साझा की है.
भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति (Veda Krishnamurthy) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. कुछ दिन पहले ही वेदा कृष्णमूर्ति की मां का कोरोना से निधन हुआ था और अब उनकी बहन वत्सला भी कोरोना (Covid 19) से जंग हार चुकी हैं. वेदा के कोच इरफान सैत (Irfan Sait) ने सोशल मीडिया के जरिए वत्सला के निधन की खबर साझा की है.
मां के निधन के बाद वेदा अपनी बहन के लिए चिंतित नजर आई थीं. उन्होंने फैंस से बहन के लिए दुआ करने की अपील की थी. उन्होंने मां की मौत की सूचना ट्विटर पर देते हुए लिखा था, ‘‘अम्मा के निधन के बाद मुझे जो संदेश मिले है मैं उनका सम्मान करती हूं. आप समझ सकते है कि उनके बिना मेरे परिवार के बारे में नहीं सोचा जा सकता है. आप मेरी बहन के लिए प्रार्थना करिये. मैं जांच में नेगेटिव आयी हूं और चाहूंगी की आप हमारी निजता का सम्मान करें. इस तरह की स्थिति से गुजरने वालों के साथ मेरी संवेदनाएं है.’’
Appreciate all the messages I have received about the loss of my Amma. As you can imagine my family is lost without her. We now pray for my sister. I have tested negative & appreciate if you can respect our privacy. My thoughts & prayers go out to those going through the same!!
— Veda Krishnamurthy (@vedakmurthy08) April 24, 2021
बता दें कि बीते 24 घंटे में देशभर में 3980 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है. अभी तक 1 दिन में कोरोना के कारण हुई यह सबसे अधिक मौतें हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में 4.12 लाख नए कोरोना रोगी भी सामने आए हैं. इससे पहले अभी तक 1 दिन में इतने कोरोना रोगी पहले कभी नहीं पाए गए थे.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में 24 घंटे के दौरान 4,12,262 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 24 घंटे में ही देशभर में कोरोना से 3980 लोगों की मौत हुई. इसी दौरान 3,29,113 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में अभी तक 2,10,77,410 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. हालांकि इनमें से 1,72,80,844 व्यक्ति कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं.
Also Read:
-
IPL के बाद अपने घर में कहां-कहां और कब-कब खेलेगी टीम इंडिया, शेड्यूल का हो गया ऐलान- एक टच में पूरी जानकारी...
-
लाइन पर आया बांग्लादेश! भारत के साथ क्रिकेट मैच खेलने के लिए बेताब, 3 वनडे और 3 टी20 के लिए ये रहा टीम इंडिया का कार्यक्रम
-
T20 WC फाइनल- टॉप 5 परफॉर्मर, जिन्होंने खिताब पर लिख दिया भारत का नाम
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें