By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Vidarbha Beat Saurashtra To Win Their Second Ranji Title In A Row
विदर्भ ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब
विदर्भ ने सौराष्ट्र को फाइनल में 78 रन से हराकर लगातार दूसरी बार रणजी ट्राफी खिताब जीत लिया
नई दिल्ली. विदर्भ ने सौराष्ट्र को फाइनल में 78 रन से हराकर लगातार दूसरी बार रणजी ट्राफी खिताब जीत लिया और यह साबित भी कर दिया कि पिछले साल मिली खिताबी जीत ‘तुक्का ’ नहीं थी . विदर्भ टूर्नामेंट के इतिहास की छठी टीम है जिसने खिताब बरकरार रखा है . मुंबई, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान और दिल्ली ने इससे पहले लगातार दो खिताब जीते हैं .
Highlights
- विदर्भ ने रणजी के फाइनल में सौराष्ट्र को हराया
- लगातार दूसरी बार खिताब पर विदर्भ का कब्जा
- फाइनल मुकाबले में 78 रन से दर्ज की जीत
Vidarbha defeat Saurashtra by 78 runs in the Ranji Trophy final
Lift back-to-back Ranji Trophy titles 👏👏 pic.twitter.com/km0LASmN4S
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 7, 2019
सौराष्ट्र 2012-13 और 2015-16 में भी उपविजेता रहा था. चेतेश्वर पुजारा का नाकाम रहना सौराष्ट्र को बुरी तरह खला. दूसरी ओर वसीम जाफर का बल्ला नहीं चलने के बावजूद विदर्भ ने जीत दर्ज की .
Congratulations #vidarbha 🤝 #ranjitrophychampions pic.twitter.com/hEWiEJ2AWc
— Hyderabadi Potta (@ChindiTweetah) February 7, 2019
विदर्भ के कोच चंद्रकांत पंडित ने कहा ,‘‘ हर किसी को लगा था कि पिछली बार हमने तुक्के में खिताब जीत लिया . हम पर खिताब बरकरार रखने का दबाव था लेकिन हमारा फोकस प्रक्रिया पर था . हमने साख की कभी चिंता नहीं की.’’ विदर्भ की जीत में मैन आफ द मैच बने बायें हाथ के स्पिनर आदित्य सरवटे जिन्होंने मैच में 57 रन देकर 11 विकेट चटकाए, जिसमें दूसरी पारी के छह विकेट शामिल हैं.
इससे पहले सौराष्ट्र के लिये मकवाना और विश्वराज ने सरवटे को संभलकर खेला. उमेश यादव और सरवटे को सफलता नहीं मिलते देख विदर्भ ने अक्षर वखारे को गेंद सौंपी.वखारे ने नये बल्लेबाज प्रेरक मांकड़ (दो) को आउट करके सौराष्ट्र का स्कोर सात विकेट पर 91 रन कर दिया. विश्वराज ने अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन सरवटे ने उन्हें और विरोधी कप्तान जयदेव उनादकट को पवेलियन भेजा. वखारे ने जडेजा को सरवटे के हाथों लपकवाकर पारी का अंत किया.
Also Read:
-
6,6,6,6,6,6,6,6... सिर्फ 11 गेंदों पर ठोका अर्धशतक, रहम की भीख मांगते दिखे गेंदबाज! इस बल्लेबाज ने मचाया गदर
-
रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, लिस्ट में पृथ्वी शॉ ने मचाया तहलका
-
most runs in Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, एक तो खेल चुका है WTC फाइनल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें