रणजी ट्रॉफी: उनादकट की शानदार गेंदबाजी, विदर्भ ने पहले दिन 7 विकेट खोकर बनाए 200 रन

सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला जा रहा है.

Published date india.com Updated: February 3, 2019 7:43 PM IST
रणजी ट्रॉफी: उनादकट की शानदार गेंदबाजी, विदर्भ ने पहले दिन 7 विकेट खोकर बनाए 200 रन
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली : मौजूदा चैम्पियन विदर्भ ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन रविवार को अपनी पहली पारी में सात विकेट 200 रन बना लिए हैं. मेजबान विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन नियमित अंतराल पर उसके विकेट गिरते रहे.

विदर्भ को पहला झटका 21 के स्कोर पर संजय रामास्वामी (2) के रूप में लगा. इसके बाद कप्तान फैज फजल (16) भी टीम के 29 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. टीम को सबसे बड़ा झटका अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर (23) के आउट होने पर लगा. मोहित काले ने 35, गणेश सतीश ने 32 और अक्षय वाडकर ने 45 रन बनाए. आदित्य सरवाटे खाता खोले बिना आउट हुए.

VIDEO: पांड्या ने वेलिंगटन में खेला ‘घूमर शॉट’, सोशल मीडिया पर फैन्स ने किया वायरल

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वाडकर ने 115 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए. स्टंप्स के समय अक्षय कारवेनर 31 और अक्षय वखाड़े खाता खोले बिना नाबाद लौटे. कारनेवर ने अब तक 71 गेंदों का सामना किया है जिसमें उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया है. सौराष्ट्र के लिए कप्तान जयदेव उनादकट को अब तक दो सफलता मिली है. उनके अलावा चेतन सकारिया, प्रेरक माकंड, धर्मेद्रसिंह जडेजा और कमलेश मकवाना ने एक विकेट हासिल किए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.