By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Video Former Cricketer Mohammad Kaif Explains Reason For Indias Defeat Against Pakistan
VIDEO: पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बताया पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार का बड़ा कारण
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का कहना है कि रोहित शर्मा, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव का सस्ते में आउट होने भारत की हार का कारण बना।
रविवार को दुबई में खेले गए टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2021) के 16वें मैच में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन का स्कोर बनाया लेकिन भारतीय गेंदबाज 152 रन के लक्ष्य का बचाव करने में असफल रहे।
पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और मोहम्मद रिजवान (Mohammed Rizwan) ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 152 रनों की विनिंग साझेदारी बनाई। आजम ने 52 गेंदो पर 68 रन बनाए और रिजवान ने 55 गेंदो पर 79 रनों की पारी खेली।
मैच के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammed Kaif) ने टीम इंडिया की हार के कारणों पर चर्चा की। जी न्यूज के कार्यक्रम के दौरान कैफ ने माना कि भारतीय शीर्ष क्रम के फ्लॉप होने की वजह से टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।
पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “सलामी बल्लेबाजी का बड़ी साझेदारी ना लग पाना एक सेटबैक था। रोहित शर्मा आउट हुए, फिर केएल राहुल आउट, फिर सूर्यकुमार यादव आउट हुए। 6 ओवर में तीन विकेट गंवाकर आप खेल में काफी पीछे हो जाते हैं।”
उन्होंने कहा, “कोहली-पंत की साझेदारी से हमने वापसी की। 151 फाइटिंग टोटल था लेकिन हमने जिस तरह की गेंदबाजी की, भुवनेश्वर का पहला ओवर खास नहीं था, शमी लय में नहीं दिखे।”
कैफ ने आगे कहा, “पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी था। बाद में ओस भी आनी थी इसलिए पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी।”
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें