VIDEO: अफगानिस्तान के 'धोनी' ने उठाई पहली टेस्ट जीत की निशानी, टीममेट बोले- जियो रे बाहुबली!

अफगानिस्तान की पहली टेस्ट जीत का जश्न लगातार जारी है.

Published date india.com Published: March 19, 2019 10:49 AM IST
VIDEO: अफगानिस्तान के 'धोनी' ने उठाई पहली टेस्ट जीत की निशानी, टीममेट बोले- जियो रे बाहुबली!

नई दिल्ली. अफगानिस्तान की पहली टेस्ट जीत का जश्न लगातार जारी है. अफगान खिलाड़ियों पर इस जीत का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है. इसी खुशी में अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने जीती गई ट्रॉफी को सिर पर उठा लिया. ट्रॉफी काफी बड़ी और भारी-भरकम होने के बावजूद शहजाद ने उसे आसानी से अपने सिर पर उठाया, ये देखकर उनके टीम मेट ने उन्हें बाहुबली का नाम दे दिया.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे बाहुबली के अंदाज में शहजाद ने अफगानिस्तान की पहली टेस्ट जीत की सबसे बड़ी निशानी को अपने सिर पर उठा रखा है. बता दें कि विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को अफगानिस्तान का एमएस धोनी भी कहा जाता है. ये नाम उन्हें धोनी की ही तरह हेलिकॉप्टर शॉट खेलने की उनकी काबिलियत की वजह से मिला है. शहजाद धोनी को अपना आइडल भी मानते हैं और उनके हर अंदाज को फॉलो भी करते हैं.

अफगानिस्तान की पहली टेस्ट जीत

अफगानिस्तान ने अपनी पहली टेस्ट जीत आयरलैंड को हराकर दर्ज की. देहरादून के अपने होम ग्राउंड पर खेले एकमात्र टेस्ट मैच को अफगानिस्तान ने 7 विकेट से जीता. अफगानिस्तान की इस जीत के राशिद और रहमत दो बड़े पिलर साबित हुए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.