विजय हजारे ट्रॉफी 2019-20: संजू सैमसन ने 125 गेंदों पर डबल सेंचुरी जड़ रचा इतिहास, तेंदुलकर के क्लब में शामिल

सजू सैमसन की 212 रन की नाबाद पारी के दम पर केरल ने गोवा के खिलाफ 50 ओवर में 3 विकेट पर 377 रन बनाए

Published date india.com Published: October 12, 2019 1:57 PM IST
Rohit Sharma, Virat Kohli, Sanju Samson, Cricket News, Rohit Sharma news, Virat Kohli news, Sanju Samson news, Indian Cricket Team
Sanju Samson @twitter

केरल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (sanju samson) ने विजय हजारे ट्रॉफी (vijay hazare trophy 2019-20) में धमाकेदार पारी खेल अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है.

मोहम्मद शमी-उमेश यादव के घातक स्पेल के सामने टिके डु प्लेसिस; लंच तक दक्षिण अफ्रीका 136/6

अलूर क्रिकेट स्टेडियम (Alur Cricket Stadium II, Bangalore) में शनिवार को जारी केरल और गोवा के बीच मैच में केरल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

केरल की ओर से इस मैच में 24 वर्षीय संजू सैमसन ने नाबाद 212 रन की पारी खेली. संजू की ये शानदार पारी विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) में किसी बल्लेबाज की ओर से खेली गई सर्वाधिक रन की पारी है.

संजू ने अपना दोहरा शतक महज 125 गेंदों पर पूरा किया. उनकी 129 गेंदों पर खेली गई 212 रन की पारी में 21 चौके और 10 छक्के शामिल थे. संजू की इस शानदार पारी के बूते केरल ने निर्धारित 50 ओवर में 3 विकेट पर 377 रन बनाए.

विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप : सेमीफाइनल में हारी मैरीकॉम

इससे पहले किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इतना तेज दोहरा शतक नहीं ठोका है. इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में केवी कौशल (KV Kaushal) ने 202 रन की पारी खेली थी जो रिकॉर्ड था.

संजू सैमसन लिस्ट-ए (List-A) क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले छठे भारतीय 

संजू सैमसन से पहले भारत की ओर से लिस्ट ए में दिग्गज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag), रोहित शर्मा (Rohit Sharma 03), शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और कर्ण कौशल (Karn Kaushal) दोहरा शतक लगा चुके हैं.

भारत में घरेलू लिस्ट ए मैचों (domestic List A) में  संजू सैमसन टॉप पर पहुंचे 

संजू सैमसन भारत में घरेलू लिस्ट ए मैचों (domestic List A) में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले उत्तराखंड के केवी कौशल ने 2018/19 में सिक्किम के खिलाफ 202 रन की पारी खेली थी.

रितुराज गायकवाड़ (R Gaekwad) ने इंडिया ए की ओर से 2019 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 187 रन की पारी खेली थी जबकि अजिंक्य रहाणे ने 2007/08 में महाराष्ट्र के खिलाफ 187 रन की पारी खेल चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.