IND vs NZ: तीसरे वनडे से पहले न्‍यूजीलैंड की टीम का हिस्‍सा बने ईश सोढ़ी सहित ये खिलाड़ी

भारत और न्‍यूजीलैंड की टीमें मंगलवार को तीसरे वनडे के लिए आमने सामने होंगी.

Updated: February 10, 2020, 12:18 PM IST

भारतीय टीम (Team India) को मंगलवार को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ (India vs New Zealand) सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला खेलना है. पहले ही सीरीज 0-2 से गंवा चुकी भारतीय टीम पर अब क्‍लीन स्‍वीप होने की तलवार लटक रही है. इस मैच से पहले न्‍यूजीलैंड की टीम ने अपनी ‘ए’ टीम से दो खिलाड़ियों को जोड़ने का फैसला किया है.

अंतिम वनडे मैच के लिए ईश सोढ़ी (Ish Sodh) और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर (Blair Tickner) को न्‍यूजीलैंड की टीम का हिस्‍सा बनाया गया है. न्‍यूजीलैंड की टीम इस वक्‍त बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्‍या से परेशान है. दूसरे वनडे में न्‍यूजीलैंड को मैदान पर फिल्डिंग कराने के लिए 11 खिलाड़ी पूरे करने में भी परेशानी झेलनी पड़ी. जिसके चलते असिस्टेंट कोच ल्यूक रोंची फिल्डिंग करते हुए नजर आए.

पढ़ें:- कपिल देव बोले- जोश में होश गंवा बैठी भारतीय टीम, खेल से ज्‍यादा लड़ने पर था ध्‍यान

सोढ़ी और टिकनर इंडिया-ए के साथ खेली जा रही अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के दौरान दूसरे मुकाबले के लिए चुनी गई टीम का हिस थे. कीवी टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान है. मिशेल सैंटनर, टिम साउदी पेट की समस्या से पीड़ित हैं जबकि स्काट कुगेलेजिन को वायरल फीवर है. इन तीनों के तीसरे वनडे में खेलने को लेकर संदेह है.

सैंटनर और कुगेलेजिन तो भारत के साथ ऑकलैंड में हुए दूसरे वनडे में भी नहीं खेल सके थे. हालांकि तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं होने के बावजूद साउदी खेले थे और उन्होंने विराट कोहली का विकेट भी लिया था.

पढ़ें:- ICC U19 World Cup: शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय गेंदबाजों के नाम हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

इन सबके अलावा कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन भी चोटिल हैं. वो कंधे की चोट के कारण पांच मैचों की टी-20 सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों और शुरुआती दो वनडे मैचों में नहीं खेल सके थे.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.