विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाया, कर्तव्य पथ पर जमीन पर रखकर लौटीं

विनेश फोगाट अवॉर्ड लौटाने पीएम ऑफिस जा रहीं थी, इससे पहले पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद उन्होंने अवॉर्ड को कर्तव्य पथ पर जमीन पर रख दिया. 

Published date india.com Updated: December 30, 2023 6:57 PM IST
Vinesh Phogat
(Photo-Twitter)

नई दिल्ली. रेसलर विनेश फोगाट ने अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न अवार्ड लौटा दिया है. शनिवार को वह कर्तव्य पथ पर अवॉर्ड को जमीन पर रखकर वह वापस लौट गईं. विनेश फोगाट ने 26 नवंबर को अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया था. शनिवार को अवॉर्ड लौटाने वह पीएम ऑफिस जा रहीं थी, इससे पहले पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद विनेश फोगाट ने अवॉर्ड को कर्तव्य पथ पर जमीन पर रख दिया.

बजरंग पुनिया ने विनेश फोगाट के अवॉर्ड लौटाने का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है. पुनिया ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, यह दिन किसी खिलाड़ी के जीवन में न आए, देश की महिला पहलवान सबसे बुरे दौर से गुज़र रही हैं.

विनेश फोगाट को साल 2016 में अर्जुन अवाॅर्ड और साल 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया था. विनेश फोगाट ने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जबकि एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है. वह प्रतिष्ठित लॉरियस अवार्ड के लिए नामांकित हो चुकी हैं.

बजरंग पुनिया ने लौटाए थे अवॉर्ड:

विनेश फोगाट से पहले रेसलर बजरंग पुनिया ने अवॉर्ड लौटाया था. बजरंग पुनिया भी कर्तव्य पथ पर अवॉर्ड रखकर वापस लौट गए थे, उन्हें भी पुलिस ने रोक दिया था. बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के अलावा पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह भी अवॉर्ड लौटाने की घोषणा कर चुके हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.