FIFA World Cup 2026: मैक्सिको में उद्घाटन मैच से पहले हंगामा, भीड़ ने पुलिस पर फेंके पेट्रोल बम और ईंटें
मैक्सिको में गुरुवार से फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत हो गई है, लेकिन यहां पहले ही मैच में मैक्सिको सिटी शहर को तनाव का सामना करना पड़ा है, जहां सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है.
मैक्सिको में फीफा वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैच से पहले फैन्स और पुलिस में झड़प (तस्वीर @neoliberalover द्वारा x पर पोस्ट वीडियो से ग्रैब)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है. मैक्सिको टीम ने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका पर 2-0 से जीत दर्ज की. स्टेडियम और मैच का नजारा शानदार था, जहां पहले ही मैच में रोमांच चरम पर दिखा. हालांकि अजटेका स्टेडियम में बाहर मैच से पहले स्थिति तनावपूर्ण भी दिखाई दी. यहां स्थानीय लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया. यहां पुलिस पेट्रोल बम भी फेंके गए.
द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजटेका स्टेडियम के बाहर फीफा वर्ल्ड कप का उद्घाटन मैच देखने के लिए फैन्स भारी संख्या में इकट्ठा हुए थे. यह मैच देखने के लिए उनके पास टिकटे नहीं थीं लेकिन इसके बावजूद वह स्टेडियम में घुसकर मैच देखना चाहते थे, जब टिकट न होने के चलते पुलिस ने उन्हें रोका तो उनकी पुलिस से झड़प हो गई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है.
इससे पहले मैक्सिको पुलिस पूरे सप्ताह भर स्थानीय लोगों के अलग-अलग विरोध प्रदर्शनों पर नियंत्रण रख रही है. मैक्सिको में इन दिनों शिक्षक,रिटायर्ड जज देश में लापता हुए 1 लाख 30 हजार लोगों के परिजन सरकार के खिलाफ विरो-प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि स्टेडियम के बाहर हुई इस गड़बड़ी की वजह राजनीति से प्रेरित नहीं लग रही है.
गार्जियन में छपी इस खबर के मुताबिक, हुडी पहनकर आए लोगों ने स्टेडियम में जबरन घुसने की कोशिश की. इस दौरान उन्होंने पुलिस पर ईंटें, पेट्रोल बम और दूसरी चीजें फेंकी. इसके चलते पुलिस के कई जवान और अधिकारियों चोटिल भी हुए, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल जाना पड़ा.
मैक्सिको में नागरिक सुरक्षा सचिवालय की प्रवक्ता ने बताया, 'करीब 800 प्रदर्शनकारियों के दो अलग-अलग ग्रुपों में से करीब हुडी पहने हुए 200 लोग अलग हो गए. लेकिन मेट्रोपोलिटन पुलिस ने समय रहते मामले पर काबू कर लिया.' इस बीच मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शेइनबॉम ने भी यह मैच नहीं देखा क्योंकि उन्होंने 21 वर्षीय लॉटरी विजेता को अपना यह टिकट दे दिया था.
बता दें मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में जीत से अपने अभियान की शुरुआत की है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें