By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Virat Kohli 1 Run Away To Complete 11000 International Runs As Captain
कल पुणे T20 में बजेगा विराट कोहली का डंका! बताैैैर कप्तान ये दिग्गज साबित होंगे बौने
टीम इंडिया के कप्तान कोहली इंदौर टी-20 मैच में रोहित शर्मा को पछाड़ टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे
रिकॉर्ड के पर्याय बन चुके भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में खेले गए सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा को पछाड़ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने.
‘4 Day Test’ के पक्ष में नहीं चाइनामैन कुलदीप यादव, दे डाला ये बड़ा बयान
टीम इंडिया (Team India) और मेहमान श्रीलंकाई टीम के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम टी-20 मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ ग्राउंड पर शुक्रवार को खेला जाएगा. इस मैच में कोहली एक और उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं.
पुणे टी-20 मैच में 1 रन बनाते ही कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के रूप में सबसे तेजी से 11,000 रन पूरे कर लेंगे. 31 वर्षीय कोहली इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के छठे जबकि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के बाद भारत के दूसरे कप्तान होंगे. ‘रनमशीन’ विराट इस मुकाम तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले कप्तान बन जाएंगे.
कोहली ने इंदौर में नाबाद 30 रन की पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाई थी.
धोनी के बाद दूसरे भारतीय कप्तान बनेंगे
विराट कोहली (2013-2020) ने अब तक 168 (टेस्ट, वनडे और टी20) मैचों में कप्तानी की है. इस दौरान उन्होंने 195 पारियों 67.06 की औसत से कुल 10,999 रन बनाए हैं जिसमें 41 शतक और 40 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनका सर्वोच्च निजी स्कोर नाबाद 254 रन रहा है.
धोनी (2007-2018) ने 332 इंटरनेशनल मैचों में बतौर कप्तान 11,207 रन बनाए हैं जिसमें 11 शतक और 71 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 46.89 रही है.
अश्विन सहित विकेटकीपर दिनेश कार्तिक भी टीम में शामिल
ऑस्ट्रेलिया दिग्गज रिकी पोंटिंग ने 324 मैचों में 15,440 जबकि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ 286 मैचों में 14,878 रन बना चुके हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के नाम 303 मैचों में 11,561 रन जबकि एलन बॉर्डर के 271 मैचों में 11,062 रन जुटा चुके हैं.
53 टेस्ट, 83 वनडे और 32 टी-20 में कप्तानी कर चुके हैं कोहली
विराट कोहली ने बतौर कप्तान 53 टेस्ट मैचों 63.80 की औसत से कुल 5,104 रन बनाए हैं. 83 वनडे इंटरनेशनल मैचों में कोहली के नाम 77.60 की औसत से कुल 4,889 रन दर्ज है जबकि 32 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 46.67 की औसत से 1,006 रन बना चुके हैं.
टीम इंडिया 3 मैचें की सीरीज में 1-0 से आगे है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें