By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Virat Kohli And Anushka Sharma Introduces Buddy And Piku In Rcb Chance Of Ipl Win Increases
विराट-अनुष्का ने 'बड्डी' और 'पीकू' को लगाया गले, IPL में बैंगलोर की होगी 'बल्ले-बल्ले'!
इस बार बैंगलोर अपने दामन पर लगे IPL के चोकर्स का दाग धो देना चाहता है.
नई दिल्ली. टीम में जीत की हर संभावनाओं के होने के बावजूद विराट की टीम अब तक IPL चैंपियन नहीं बन सकी है. लेकिन, इस बार बैंगलोर अपने दामन पर लगे IPL के चोकर्स का दाग धो देना चाहता है. वो IPL न जीत पाने के अपने इंतजार को खत्म करना चाहता है. इसी को ध्यान में रखते हुए विराट-अनुष्का ने बैंगलोर टीम के बेड़े में दो नए मेहमान बड्डी और पीकू को शामिल किया है. टीम के ये दो नए मेहमान कोई और नहीं बल्कि दो बड़े ही प्यारे डॉग्स हैं.
View this post on InstagramVirushka hangout with Buddy and Piku on a bright Sunday afternoon 😍🔥
A post shared by Virat Kohli FC™ (@viratkohlifans) on
विराट-अनुष्का ने ‘बड्डी’ और ‘पीकू’ के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं जो कि बैंगलोर के ताज होटल में ली गई हैं. वहीं कुछ तस्वीरें होटल की तरफ से भी जारी हुई हैं.
@AnushkaSharma & @imVkohli hanging out with Buddy & Piku while at Taj West Land, Bengaluru today 💗🐶📸 #Virushka https://t.co/dwe5SuVhKQ pic.twitter.com/8EINta2EAc
— Anushka Sharma News (@AnushkaNews) March 17, 2019
अब आप सोच रहे होंगे कि इनकी मौजूदगी से टीम का भला कैसे होगा. तो हम आपको बता दें कि इन्हें ऐसे ही टीम में जगह नहीं मिली है बल्कि इसे विराट ने पहले खुद परखा है और फिर डीविलियर्स ने जांचा है, तब जाकर बड्डी और पीकू को टीम में जगह मिली है. IPL मैच के दौरान ये दोनों डॉग्स टीम के साथ रहेंगे और खिलाड़ियों की टेंशन को कम करने का काम करेंगे. इनके साथ समय बिताकर और अपना दिल बहलाकर खिलाड़ी मैच से जुड़े अपने तनाव को कम कर सकते हैं.
बता दें कि IPL-12 में विराट की कमान वाली बैंगलोर टीम अपने अभियान का आगाज 23 मार्च से चेन्नई की टीम के खिलाफ कर रही है.
Also Read:
-
चेहरे पर नारियल तेल की मसाज करती हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं, कैसे बढ़ती उम्र को मात देता है Coconut Oil
-
चेहरे पर नारियल तेल की मसाज करती हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं, कैसे बढ़ती उम्र को मात देता है Coconut Oil
-
टेस्ट से संन्यास- विराट कोहली के मन की आवाज नहीं था यह फैसला, उन्हें मजबूर किया: पूर्व क्रिकेटर का आरोप
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें