कोहली बने वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, मियांदाद का रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद के वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में बनाए गए सबसे ज्यादा रनों के रिकार्ड को तोड़ दिया है.

Updated: August 11, 2019, 9:48 PM IST

पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद): भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद के वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में बनाए गए सबसे ज्यादा रनों के रिकार्ड को तोड़ दिया है. मियांदाद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा 1930 रन बनाए थे और अब कोहल के विंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन हो गए हैं. कोहली ने रविवार को क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में अपनी पारी मे 19 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की.

भारतीय कप्तान विराट कोहली श्रृंखला के दूसरे एकदिवसीय से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ मियांदाद के बनाये 1930 रन से 19 रन दूर थे. उन्होंने जैसन होल्डर के द्वारा किये गये पारी के पांचवें ओवर में एक रन लेकर इस रिकार्ड को अपने नाम किया. मियांदाद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 पारियों में 1930 रन बनाये है जबकि कोहली ने सिर्फ 34 पारियों में उन्हें पछाड़ दिया. मियांदाद ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 64 पारियों में एक शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 1930 रन बनाये. इस दौरान उनका औसत 33.85 का रहा जबकि कोहली ने इस टीम के खिलाफ रिकार्ड सात शतक और 11 अर्धशतक की मदद से 72 से अधिक के औसत से रन बनाये हैं.

कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2009 चैम्पियंस ट्राफी में खेला था पहला मैच
इस सूची में आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क वा 47 मैचों में 1708 रन के साथ तीसरे स्थान पर है. कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली पारी जोहानिसबर्ग में 2009 चैम्पियंस ट्राफी में खेला था जिसमें उन्होंने 79 रन बनाये थे. इस टीम के खिलाफ उन्होंने पहली शतकीय पारी 2011 में विशाखापत्तनम में खेली थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली के प्रभुत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने जुलाई 2017 से अक्टूबर 2018 के बीच लगातार चार शतक लगाये है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.