By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Virat Kohli Childhood Coach Rajkumar Sharma Appointed As Chief Coach Of Delhi Cricket Team
Virat Kohli के कोच राजकुमार शर्मा को दिल्ली क्रिकेट में मिली बड़ी जिम्मेदारी
विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को दिल्ली क्रिकेट टीम का मुख्य नियुक्त किया गया है.
विराट कोहली (Virat Kohli) के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma) को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) में दिल्ली की सीनियर टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. डीडीसीए ने रविवार को इसकी घोषणा की.
राजकुमार के अलावा गुरशरम सिंह को दिल्ली का सहायक कोच नियुक्त किया गया है. विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा पूर्व रणजी खिलाड़ी रह चुके हैं, जो दाएं हाथ के बल्लेबाज थे और ऑफ ब्रेक बॉलिंग किया करते थे. वह 9 फर्स्ट क्लास मैचों में दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
राजकुमार को साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोहली की सफलता के कारण द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. इस बीच, आशु दानी को डीडीसीए की चयन समिति के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिसमें मोहन चतुवेर्दी और चेतन्य नंदा दो अन्य सदस्य हैं. क्रिकेट सलाहकार समिति के चेयरपर्सन अतुल वासन या उनके नामित व्यक्ति भी चयन समिति में पर्यवेक्षक के रूप में काम करेंगे.
इसके अलावा उमेश चिकारा को प्रशिक्षक, जबकि गजेंद्र कुमार को नए फिजियो के रूप में नियुक्त किया गया है. 10 जनवरी से शुरू होने जा रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत में घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत होगी.
इनपुट : IANS
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें