कोहली, बुमराह आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार, रोहित हैं इस पायदान पर 

टीम रैंकिंग में पाकिस्तान छठे और श्रीलंका आठवें स्थान पर है.

Published: October 4, 2019, 8:28 AM IST

दुबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी वनडे खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं. वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा पहले और दूसरे स्थान पर हैं, जबकि बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं.

पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर छह पायदान की छलांग लगाकर कैरियर की सर्वश्रेष्ठ सातवीं रैंकिंग पर हैं. टीम रैंकिंग में पाकिस्तान छठे और श्रीलंका आठवें स्थान पर है. नामीबिया, ओमान और अमेरिका भी वनडे दर्जा मिलने के बाद न्यूनतम आठ क्वालीफाइंग मैच खेलकर अब रैंकिंग तालिका में है.

दोहरे शतक के बाद मयंक का बड़ा बयान, कहा- अगर मैं और रोहित…

इसी दौरान भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट के दूसरे दिन सात विकेट पर 502 रन बनाने के बाद पहली पारी घोषित कर दी. वहीं, दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 39 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए हैं. आश्विन के खाते में 2 और जडेजा के हिस्से में 1 विकेट आई. डी एल्गर 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं, मारक्रम (5) और ब्रुय्न (4) रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए.

भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाजों मयंक अग्रवाल ने 215 जबकि रोहित शर्मा ने 176 रन की पारी खेली. रविंद्र जडेजा 30 रन बनाकर नाबाद रहे. दक्षिण अफ्रीका की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने 189 रन देकर तीन विकेट चटकाए.अपने करियर के पहले घरेलू टेस्ट में मयंक ने 371 गेंदो पर 215 रन की शानदार पारी खेली. पहले सेशन में रोहित शर्मा (176) के आउट होने के बाद मयंक ने पारी की जिम्मेदारी अपनी ऊपर ली.

टेस्‍ट टीम से छुट्टी के बाद इस भारतीय दिग्‍गज की शरण में पहुंचे रिषभ पंत

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.