VIDEO: कोहली ने मांकड़िंग से खुद को बचाया, देखें मजेदार रिएक्शन

विराट कोहली ने ईडन गार्डन्स में सुनील नरेन के ओवर में एक दिलचस्प नजारा पेश किया.

Published date india.com Updated: April 19, 2019 11:21 PM IST
VIDEO: कोहली ने मांकड़िंग से खुद को बचाया, देखें मजेदार रिएक्शन
कोहली ने मजाकिया अंदाज में खुद को मांकड़िंग से बचाया. (फोटो- आईपीएल ट्विटर)

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए धमाकेदार बैटिंग करते हुए विराट कोहली ने आईपीएल करियर का 5वां शतक जड़ा. ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी ने 213 रन बनाए. आरसीबी की इस पारी में कोहली के शतक का अहम योगदान रहा. कोहली की शतकीय पारी के दौरान एक दिलचस्प नजारा दिखा. कोहली ने मुकाबले के दौरान मांकड़िंग से बचने के लिए मजाकिया अंदाज दिखाया. यह नजर सुनील नरेन के एक ओवर के दौरान दिखा. असल में इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के रविचन्द्रन अश्विन ने जोस बटलर को आउट किया था.

आरसीबी टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी. टीम के कोहली ओपनिंग करने आए. इस पारी के दौरान 18वां ओवर सुनील नरेन कर रहे थे. वो ओवर की आखिरी गेंद फेंकने के लिए आगे बढ़े. लेकिन स्ट्राइक पर खड़े मार्कस स्टोइनिस के तैयार न होने की वजह से वो गेंद फेंक नहीं पाए. वहीं नॉन स्ट्राइक पर खड़े कोहली ने बैट को क्रीज के अंदर रखा और इसके बाद खुद भी मजाकिया अंदाज में बैठ गए. उन्होंने मांकड़िंग से बचने के लिए ऐसा किया. हालांकि यह एक मजाक भी था. यह नजारा देख नरेन भी हंस पड़े.

देखें वीडियो :

दरअसल इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचन्द्रन अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जोस बटलर को मांकड़िंग के जरिए आउट कर दिया था. यह घटनाक्रम काफी चर्चित रहा. कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अश्विन को गलत ठहराया.

महिला क्रिकेटर हेले-हेनकॉक ने की शादी, समलैंगिक विवाह करने वाली तीसरी जोड़ी

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

असल में जब को बॉलर रनअप लेने के बाद बॉल फेंकने के लिए आगे आता है और उस वक्त नॉन स्ट्राइक पर खड़ा बैट्समैन बाहर निकल जाता है तब बॉल गेंद को स्टम्प्स में छुआ देता और इससे बैट्समैन आउट हो जाता है. इसकी मांकड़िंग कहा जाता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.