COA की मीटिंग छोड़ कोहली से मिलने पहुंचा BCCI का अधिकारी, कहा- शुभकामनाएं देने गया

सीके खन्ना सीओए की मीटिंग को छोड़कर भारतीय कप्तान विराट कोहली से मिलने पहुंचे.

Published date india.com Published: April 27, 2019 10:49 PM IST
email india.com By IANS email india.com | Edited by Ratnakar Pandey email india.com
COA की मीटिंग छोड़ कोहली से मिलने पहुंचा BCCI का अधिकारी, कहा- शुभकामनाएं देने गया

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यवाहक अध्यक्ष सी.के. खन्ना शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में हुई प्रशासकों की समिति (सीओए) के साथ हुई बैठक से नदारद रहे, लेकिन इसी बीच उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से मुलाकात कर उन्हें 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए शुभकामनाएं जरूर दीं.

कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कप्तानी कर रहे हैं. रविवार को फिरोज शाह कोटला में दिल्ली कैपिटल्स और कोहली की बेंगलोर का मैच होना है. इसी कारण कोहली इस समय दिल्ली में हैं. खन्ना ने बैठक में न आने और कोहली से मुलाकात करने के सवाल पर कहा, “मैं इस मौके पर कोहली और उनकी टीम को विश्व कप के लिए शुभकामनाएं देना चाहता था.”

IPL 2019: प्लेऑफ के टाइम में हुआ बदलाव, अब 8 बजे से नहीं खेले जायेंगे मैच

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

खन्ना ने सुबह ही सीओए को एक मेल लिखा था जिसमें उन्होंने बैठक में न आने के लिए पारिवारिक कारणों का हवाला दिया था. इस मेल की प्रति आईएएनएस के पास है. खन्ना का यह मेल सुबह 10:14 बजे भेजा गया था जबकि बैठक 10 बजे शुरू हो चुकी थी. बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जौहरी ने 21 अप्रैल को ही तीनों अधिकारियों को बैठक के बारे में बता दिया था.

धोनी ने 19 साल पहले पिता को किया था आउट, अब बेटे का किया ‘शिकार’

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने सीओए को पहले ही बता दिया था कि वह बैठक में नहीं आएंगे जबकि खन्ना ने आखिरी मौके पर पर पारिवारिक कारणों का हवाला दे बैठक को नजरअंदाज किया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.