VIDEO: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले बोला विराट का बल्ला, ब्रिस्बेन में कोहली ने लगाए कई अनोखे शॉट

विराट कोहली ने टी-20 सीरीज से पहले जमकर पसीना बहाया.

Published date india.com Updated: November 20, 2018 5:08 PM IST
VIDEO: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले बोला विराट का बल्ला, ब्रिस्बेन में कोहली ने लगाए कई अनोखे शॉट
विराट कोहली

नई दिल्ली : विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट के नंबर 1 खिलाड़ी हैं. उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को सर्वश्रेष्ठ बनाया है. कोहली की एक खासियत है कि वह जब किसी मैच में उतरते हैं उससे पहले हमेशा औसत से कहीं ज्यादा प्रैक्टिस करते हैं. इसका फायदा उन्हें मैदान पर मिलता है. इसी तरह कोहली ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में भी जमकर पसीना बहाते दिखे. उन्होंने इस दौरान कई अनोके शॉट भी खेले, जो कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मैच में दिखाई देंगे.

दरअसल टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं, जहां टी-20, टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जायेगी. इस क्रम में 21 नवंबर को सीरीज का पहला टी-20 मैच खेला जायेगा. इससे एक दिन पहले कोहली द गाबा में अभ्यास करते दिखे. उन्होंने नेट में बल्लेबाजी करते हुए कई शानदार शॉट खेले. कोहली आगे बढ़कर भी कई शॉट खेले. उन्होंने औसत से कहीं ज्यादा अभ्यास किया. कोहली को अभ्यास करवाने के लिए टीम इंडिया के गेंदबाजों के साथ सहायक स्टाफ भी मौजूद रहा.

भारत के खिलाफ केस करने पर पाकिस्तान को लगा करारा झटका, ICC ने खारिज किया मामला

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

देखें वीडियो :

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को बताया वर्ल्ड क्लास टीम, स्मिथ-वॉर्नर के बिना भी आसान नहीं होगा हराना

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर को खेला जायेगा. इसके लिए बीसीसीआई ने 12 खिलाड़ियों की घोषणा की है. इन्हीं खिलाड़ियों में से प्लेइंग इलेवन का चुनाव होगा. इसमें रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल और रिषभ पंत शामिल हैं. इसके अलावा दिनेश कार्तिक और क्रुणाल पांड्या को भी जगह मिली है. भारत ने गेंदबाजी के लिए भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और युजवेन्द्र चहल को चुना है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.