नई दिल्ली : टीम इंडिया और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलवेन के बीच सिडनी में खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच में दिलचस्प नजारा देखने को मिला. इसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली गेंदबाजी करते दिखाई दिए. जब टीम के सभी गेंदबाज रन रोकने और विकेट लेने में असफल दिखाई दिए, तब कोहली ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली. इतना ही नहीं कोहली सीए इलेवन के एक सेट बल्लेबाज का विकेट भी लिया. कोहली की गेंदबाज की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
दरअसल टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं. इसमें भारत ने पहली पारी में ऑलआउट होने तक 358 रन बनाए. इसके जवाब में सीए इलेवन के खिलाड़ियों ने ऑलआउट होने तक 544 रन बनाए. इस पारी की दौरान टीम इंडिया की ओर से 10 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की. इसमें विराट कोहली भी शामिल रहे. कोहली ने 7 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिए. उन्होंने सीए के सेट बल्लेबाज हैरी निलसेन का विकेट लिया. हैरी ने 170 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाए.
रविचन्द्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के बॉलिंग एक्शन को बताया मूर्खतापूर्ण
देखें वीडियो :
Virat kohli takes the WICKET and that reaction is priceless to watch .#ViratKohli #INDvsAUS #CAXIvIND pic.twitter.com/SS39ej85ak
— CR7 ballond’or (@See_are_7) December 1, 2018
मिताली विवाद का रमेश पोवार को चुकाना होगा खामियाजा, कोचिंग से हट सकते हैं
इस पारी के बाद रविचन्द्रन अश्विन ने कोहली की गेंदबाजी पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाज काफी थक गए थे. इस वजह से कोहली ने गेंदबाजी शुरू की.
Well look who had a bowl at the SCG today! An amused Ravi Ashwin talks us through his skipper’s spell #CAXIvIND pic.twitter.com/Whtx7S9GSq
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 30, 2018
बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बीच खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच की पहली पारी में भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 24 ओवर में 97 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्होंने 2 मेडन ओवर भी निकाले. जब कि अश्विन ने 40 ओवर में 122 रन देकर 2 विकेट झटके. उन्होंने 7 मेडन ओवर निकाले. जबकि उमेश यादव और इशांत शर्मा को भी एक-एक विकेट मिला. जसप्रीत बुमराह और कोहली ने भी एक-एक विकेट लिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.