By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Virat Kohli We Are Proud Of You Girls And Wish You All The Luck For The Icc Women T20 World Cup Finals
हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली महिला क्रिकेट टीम को कोहली ने किया सलाम, बोले-हमें आप पर गर्व है
भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को खेला जाने वाला आईसीसी टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर चुकी है जहां उसका सामना दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा. भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला पहला सेमीफाइनल बारिश की भेंट चढ़ गया. इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका. लीग स्तर पर भारत ने अपने सभी चारों मैच जीते थे, इस लिहाज से उसने मैच रदद होने पर आसानी से फाइनल का टिकट कटा लिया. भारतीय टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है.
भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली महिला टीम को पहली बार फाइनल में पहुंचने पर बधाई देते हुए कहा कि टीम के प्रदर्शन पर सभी को गर्व है.
कोहली ने ट्वीट किया, ‘भारतीय महिला टीम को टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचने के लिए बधाई. हमें आप पर गर्व है और फाइनल के लिए आप सभी को शुभकामनाएं.’
पूर्व भारतीय कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्विटर पर भारतीय टीम को फाइनल के लिए शुभकामना दी जो रविवार को मेलबर्न में खेला जाएगा. सहवाग ने लिखा, ‘ग्रुप चरण में सभी मैच जीतने का पुरस्कार. भारतीय महिला टीम को रविवार के लिये शुभकामनाएं.’
पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी टीम के अजेय अभियान की प्रशंसा की. लक्ष्मण ने लिखा, ‘मैच होता तो अच्छा होता लेकिन भारतीय महिला टीम को टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के लिए बहुत बधाई. यह ग्रुप चरण में चार में से चार मैच जीतने का पुरस्कार है. लड़कियों को महिला दिवस के दिन होने वाले फाइनल के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’
INDw vs ENGw: बारिश की भेंट चढ़ा SF, भारत ने पहली बार बनाई टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह
भारत ने लीग स्टेज पर पहले मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पराजित किया था जबकि दूसरे मुकाबले में उसने बांग्लादेश को पस्त किया था. टीम इंडिया ने अपने तीसरे लीग मैच में न्यूजीलैंड जबकि चौथे और अंतिम मैच में श्रीलंका को शिकस्त दी थी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें