'प्री-प्लान था 10000 रन बनाना', वाइजैैग वनडे के बाद विराट कोहली का खुलासा

विराट कोहली ने कहा है कि वेस्टइंडीज की टीम ने अच्छी क्रिकेट खेली जिसके चलते वे मैच टाई कराने में सफल रहे.

Published date india.com Published: October 25, 2018 6:16 AM IST
'प्री-प्लान था 10000 रन बनाना', वाइजैैग वनडे के बाद विराट कोहली का खुलासा

नई दिल्ली.  भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वेस्टइंडीज की टीम ने अच्छी क्रिकेट खेली जिसके चलते वे मैच टाई कराने में सफल रहे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया दूसरा मैच टाई रहा. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए. वेस्टइंडीज की टीम भी 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 321 रन ही बना सकी.

Highlights

  • 10000 रन बनाने के बारे में मैंने पहले से सोच रखा था-विराट
  • 'वेस्टइंडीज ने अच्छी क्रिकेट खेली'
  • भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे रहा टाई

WorldRecord: कोहली ने वनडे में बनाए सबसे तेज 10 हजार रन, सचिन-गांगुली समेत कई दिग्गज पीछे छूटे

वेस्टइंडीज को पूरा क्रेडिट- कोहली

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कोहली ने मैच के बाद कहा, “सबसे पहले, मैं यह कहना चाहूंगा कि यह एक बहुत अच्छा मैच था. वेस्टइंडीज को इसका श्रेय जाना चाहिए जिन्होंने अच्छी क्रिकेट खेली, खासकर दूसरी पारी के बाद जब उनके तीन विकेट जल्दी आउट हो गए और फिर हेटमेर तथा होप ने मैच बना दिया.”

विराट कोहली ने तोड़े सचिन के 3 बड़े रिकॉर्ड, वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

‘पहले से प्लान था 10000 बनाना’

कोहली ने इस मैच में सबसे तेज अपने 10,000 रन पूरे कर लिए. उन्होंने कहा, “मुझे अपनी इस पारी और 10,000 की उपलब्धि को छूने पर गर्व है. यह कुछ ऐसा था जिसके बारे में मैंने मैच से पहले ही सोच रखा था. इस पिच हर कोई कोई पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा क्योंकि यहां मौसम गर्म था और बाद में आपको रनों का बचाव करना था.”

विराट कोहली ने सचिन-धोनी को पीछे छोड़ा, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

‘गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की’

कोहली ने कहा, “मैंने पूरी तरह से इस मैच का आनंद लिया. वेस्टइंडीज ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उससे वे इस मैच को ड्रॉ कराने के हकदार थे. आज का मैच हमारे लिए चुनौतीपूर्ण था. जब रन रेट छह के नीचे गिर गया था मैंने सोचा कि वे एक मजबूत स्थिति में हैं. लेकिन कुलदीप, चहल, उमेश और शमी ने अच्छी गेंदबाजी की.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.