By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Virat Kohlis Childhood Coach He Never Crossed Boundaries
आक्रामक रवैए पर आलोचना झेल रहे कोहली के कोच ने कहा- कभी सीमा पार नहीं की
विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि हर खिलाड़ी बुरे दौर से गुजरता है।
न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए आखिरी मैच के दौरान फैंस को अपशब्द कहने की वजह से आलोचना झेल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का कहना है कि उनके शिष्य ने कभी आक्रामकता और दुर्व्यवहार के बीच की रेखा को नहीं लांघा।
शर्मा ने कहा, ‘‘जब वो (कोहली) देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करता है तो सभी उसकी इसी आक्रामकता की सराहना करते हैं। मेरा मानना है कि आक्रामकता उसका मजबूत पक्ष है। लेकिन आक्रामकता और बदतमीजी के बीच एक रेखा है। उन्होंने कभी उस रेखा को पार नहीं किया। आक्रामकता उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है।’’
मामला क्राइस्टचर्च में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान विपक्षी कप्तान केन विलियमसन के आउट होने पर कोहली के जश्न मनाने और दर्शकों की तरफ इशारा कर उन्हें चुप रहने के लिए कहने का है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विराट कोहली शानदार खिलाड़ी, एक खराब सीरीज को उसके खिलाफ इस्तेमाल ना करें : प्रसाद
कोहली इस सीरीज में दो मैचों की चार पारियों में केवल 38 रन ही बना पाए। न्यूजीलैंड दौरे में तीनों फॉर्मेट में वो 218 रन ही बना सकते जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। शर्मा ने कहा, ‘‘हर खिलाड़ी बुरे दौर से गुजरता है। चिंता की कोई बात नहीं है। वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है और जानता है कि क्या गलत हो रहा है। हम इस पर बात कर चुके हैं। वह जल्द वापस करेगा। ’’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें