By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Virendra Sehwag Says Team India Top Contenders For World Cup 2019
वर्ल्ड कप विनर वीरू को लगता है विराट कोहली की टीम में है 2019 में वर्ल्ड चैंपियन बनने का माद्दा
वीरेंद्र सहवाग को टीम इंडिया से विदेशी दौरों पर भी जीत की उम्मीद
कोलकाता: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और 2011 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे वीरेंद्र सहवाग को लगता है कि टीम इंडिया 2019 में वर्ल्ड कप जीत सकती है. वीरू का मानना है कि विराट कोहली की टीम में देश के बाहर टेस्ट मैच जीतने की भी क्षमता है. शुक्रवार को पत्रकार बोरिया मजूमदार की पुस्तक ‘इलेवन गॉड एंड ए बिलियन इंडियंस’ का अनावरण करने के बाद उन्होंने कहा, ” भारत 2019 विश्वकप का प्रबल दावेदार है.”
उन्हें लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल खत्म होने के बाद जब टीम इंडिया के विदेशी दौरे शुरू होंगे तो उससे जीत की उम्मीद हो सकती है. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसे देशों में टीम का परफॉर्मेंस अब तक खराब रहा है, लेकिन आने वाले सीजन में इसमें बदलाव हो सकता है. आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर सहवाग ने विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा,” टीम के अंदर भारत के बाहर भी टेस्ट सीरीज जीतने की क्षमता है. यदि हम पहला सत्र अच्छा खेलें तो हम पहला और दूसरा टेस्ट जीत सकते हैं.”
सहवाग 2007 में टी-20 विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम के भी सदस्य रह चुके हैं. उन्होंने कहा,”मुझे लगता है कि 2007 का विश्वकप काफी अच्छा था. हमने युवा टीम और नए कप्तान के मार्गदर्शन में जीता था. किसी को हमारी जीत की उम्मीद नहीं थी.” 2007 में टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था. सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे सीनियर खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा नहीं थे. नया कप्तान और अनुभवहीन टीम होने के बावजूद भारत चैंपियन बना था.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें