पूर्व दिग्गज की याद में वाइजैग वनडे में काली पट्टी पहनकर खेलेंगे विंडीज खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर बासिल बूचर का 86 साल की उम्र में निधन हो गया।

Published: December 18, 2019, 9:22 AM IST

भारत के खिलाफ आज विशाखापत्तनम में होने वाले दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी बाजू पर काली पट्टी पहनकर उतरेंगे। मेहमान टीम 1960 के दशक के महान विंडीज खिलाड़ी बासिल बूचर (Basil Butcher) के सम्मान में ऐसा करेगी, जिनका सोमवार को देहांत हो गया था।

टीम के मैनेजर फिलिप स्पूनर ने मैच से पहले कहा, ‘‘सर गैरी सोबर्स, रोहन कन्हाई और क्लाइव लायड जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलने वाले वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ियों में से एक बासिल बूचर का आज सुबह (भारतीय समयानुसार) निधन हो गया। उनके सम्मान में वेस्टइंडीज की टीम दूसरे वनडे में बाजू पर काली पट्टी बांधकर खेलेगी।’’

दाएं हाथ के बल्लेबाज बूचर ने भारत के खिलाफ ही अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और साल 1969 तक उन्होंने 44 टेस्ट खेले। उन्होंने सात शतक और 16 अर्धशतक की मदद से 43.11 की औसत के साथ 3104 रन बनाए जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 209 रन रहा।

IPL Auction 2020: जानिए, नीलामी में 48 साल का ये खिलाड़ी होगा सबसे उम्रदराज और 14 साल का ये खिलाड़ी होगा सबसे युवा

बूचर ने 1963 में लार्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 133 रन की यादगार पारी खेली। इस पारी में ब्रेक के दौरान उन्हें अपनी पत्नी के गर्भपात की खबर मिली। उन्होंने टेलीग्राम पढ़ा और दोबारा बल्लेबाजी के लिए चले गए। उन्होंने 1965 में इंग्लैंड के अपने अगले दौर पर नाटिंघम के ट्रेंटब्रिज में 209 रन की पारी खेली।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.