वाल्दरस मारिन को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है. मारिन की नियुक्ति हाल ही में खराब प्रदर्शन के चलते रोलैंट ऑल्टमैंस को हॉकी इंडिया द्वारा कोच पद से बर्खास्त किए जाने के बाद की गई है.
मारिन की नियुक्ति की घोषणा खुद खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने की. मारिन वर्तमान में भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हैं. अब उन्हें पुरुष हॉकी टीम के कोच पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
राठौर ने ट्विटर पर मारिन की नियुक्ति की जानकारी देते हुए बताया, ‘भारतीय महिला हॉकी टीम के वर्तमान कोच वाल्दरस मारिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच होंगे.’ राठौर ने ये भी बताया, ‘द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेता हरेंद्र सिंह भारतीय महिला हॉकी ची के हाई परफॉर्मेंस स्पेशलिस्ट कोच होंगे.’ (यह भी पढ़ें: रौलैंट ऑल्टमैंस भारतीय हॉकी टीम के कोच पद से बर्खास्त)
Current Chief Coach of Indian Senior Women Hockey Team, Mr. Waltherus Marijne,will take over as Chief Coach of Indian Senior Men Hockey Team
— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) September 8, 2017
रोलेंट ऑल्टमैंट को हाल ही में भारतीय हॉकी टीम के पिछले दो सालों के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए हॉकी इंडिया ने कोच पद से बर्खास्त कर दिया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.