By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Waqar Younis Says Pakistan Has Chance To Win World Cup 2019
वर्ल्डकप 2019 जीतेगा पाकिस्तान, पूर्व खिलाड़ी ने दावा कर बताए कई कारण
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को लगता है कि पाकिस्तान वर्ल्डकप 2019 जीतेगा.
नई दिल्ली: पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वकार युनिस का मानना है कि इंग्लैंड के वातावरण में मिला अनुभव 2019 विश्व कप के लिहाज से टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. अगले साल इंग्लैंड में विश्व कप टूर्नामेंट का आगाज 30 मई से होगा. एक साल पहले ही पाकिस्तान की टीम ने अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को 180 रनों से हराकर इंग्लैंड में ही आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था. इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान ने लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हराया था.तीन विश्व कप टूर्नामेंटों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुके वकार ने कहा कि सरफराज अहमद की टीम इंग्लैंड की परिस्थितियों से भलिभांति परिचित है.
आईसीसी की वेबसाइट पर जारी एक बयान में वकार ने कहा, “पाकिस्तान की टीम ने पिछले साल चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. इसलिए, वे जानते हैं कि इंग्लैंड में उन्हें कैसा प्रदर्शन करना है. उन्होंने लॉर्ड्स में पहला टेस्ट मैच भी जीता था.” हालांकि वकार का यह मानना है कि पाकिस्तान के अधिकतर लोग इंग्लैंड में रहते हैं और ऐसे में अगले साल विश्व कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम पर दबाव हो सकता है.
ऑस्ट्रेलिया के लिए शर्मनाक स्थिति, वनडे रैकिंग में तोड़ा ’34 साल’ पुराना रिकॉर्ड
गौरतलब है कि चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हराया था. इस मुकाबले में पाक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 338 रन बनाए थे. इस दौरान फखर जमान ने शानदार शतक जड़ा था. इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम 30.3 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी थी. इसके जवाब में भारत की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग करने आए थे. रोहित बिना खाता खोले जब कि धवन 21 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान विराट कोहली महज 5 रन और युवराज सिंह 21 रन बनाकर चलते बने.
‘इंडिया ए’ ने ‘इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड XI’ को बुरी तरह हराया, पृथ्वी-श्रेयस ने जड़ा शानदार अर्धशतक
इसी तरह केदार जाधव 9 रन और धोनी 4 रन बनाकर आउट हुए. अंत में शानदार बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या ने 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 76 रन की बेहतरीन पारी खेली. लेकिन रविन्द्र जडेजा की गलती की वजह से वो रन आउट हो गए थे. इस तरह भारत को 180 रन से हार का सामना करना पड़ा था. अगर अब भी देखें तो पाकिस्तान की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि यह कहना मुश्किल है कि वर्ल्डकप 2019 में कौन जीतेगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें