भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने रविवार को लिस्ट ए में करियर की सर्वश्रेष्ठ 174 रन की पारी खेलते हुए 48 घंटे के भीतर दूसरा शतक जड़ा जिससे ससेक्स ने रॉयल लंदन कप एकदिवसीय चैंपियनशिप में सरे के खिलाफ छह विकेट पर 378 रन बनाए. शुक्रवार को पुजारा ने वारविकशर के खिलाफ 79 गेंद में 107 रन की पारी खेली थी लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि पुजारा की बैक-टू-बैक सेंचुरी से ज्यादा उनकी चार साल की बेटी अदिति की प्रतिक्रिया ने फैंस का दिल जीता.
मैच विनिंग पारी खेलने के बाद पुजारा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनकी बेटी अदिति पिता के लिए नाचते और चीयर करते हुई नजर आ रही हैं.
रविवार को ससेक्स ने होव के छोटे काउंटी मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार ओवर में नौ रन तक ही दो विकेट गंवा दिए थे. टॉम क्लार्क (104 गेंद में 106 रन) और पुजारा ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 205 रन जोड़कर पारी को संभाला.
लिस्ट ए क्रिकेट में लगभग 55 के औसत से रन बनाने वाले पुजारा ने 50 ओवर के फॉर्मेट में अपना 13वां शतक पूरा किया और इस दौरान 131 गेंद की अपनी पारी में 20 चौके और पांच छक्के मारे.
पुजारा 48वें ओवर में पवेलियन लौटे. उन्होंने तेज गेंदबाजों मैट डुन, कोनोर मैककेर और रेयान पटेल के अलावा स्पिनरों अमर विर्दी और यूसेफ माजिद पर भी छक्के मारे.
Add India.com as a Preferred Source
लीसेस्टर के ग्रेस रोड ग्राउंड पर बाएं के स्पिनर कृणाल पंड्या वारविकशर के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने एक अन्य लिस्ट ए मैच में लीसेस्टरशर के खिलाफ 69 रन देकर तीन विकेट चटकाए. लीसेस्टर ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 338 रन बनाए. पंड्या ने लुई किंबर (78), दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वियान मुल्डर (68) और आरोन लिली (33) को आउट किया.
भारत के अनुभवी टेस्ट तेज गेंदबाज उमेश यादव ने मिडिलसेक्स की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 58 रन देकर दो विकेट चटकाए. उन्होंने समरसेट के सलामी बल्लेबाजों एंड्रयू उमेद (10) और कप्तान जेम्स रयु (114) को पवेलियन भेजा. उमेश ने अब तक चार मैच में 13 विकेट चटकाए हैं. समरसेट ने 50 ओवर में छह विकेट पर 335 रन बनाए.
केंट की ओर से खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को कोई विकेट नहीं मिला. नॉर्थम्पटनशर की टीम 210 रन पर सिमट गई. इस दौरान सैनी ने 43 रन खर्च किए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.
महिला हंड्रेड टूर्नामेंट में जेमिमा रोड्रिग्स सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गई लेकिन उनकी टीम नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने लंदन स्पिरिट को पांच रन से हरा दिया. जेमिमा को तेज गेंदबाज फ्रेया डेविस ने बोल्ड किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.