By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- West Indies Batsman Hetmyer With Help Of Brain Lara Distroy Team India Gameplan In Vizag
वाइजैग वनडे में 'ब्रायन लारा' फेर सकते हैं टीम इंडिया के गेम प्लान पर पानी, ये है वजह
हेटमायर ने कहा कि लारा से उन्हें बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है.
नई दिल्ली. पहले वनडे में भारतीय गेंदबाजों पर धावा बोलने वाले वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर ने कहा कि खराब फार्म से उबरने के लिये उन्होंने ब्रायन लारा की मदद ली थी. हेटमायर ने कहा कि लारा से उन्हें बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है. हेटमायर ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में 78 गेंदों पर छह चौकों और इतने की छक्कों की मदद से 106 रन बनाये. लेकिन वनडे से पहले टेस्ट सीरीज में उनका बल्ला खामोश था. वो 4पारियों में सिर्फ 50 रन ही बना सके थे .
Highlights
- ब्रायन लारा को आदर्श मानते हैं हेटमायर
- गुवाहाटी वनडे में जड़ा था दमदार शतक
- लारा से मिलती है बेहतर करने की प्रेरणा- हेटमायर
धोनी को वाइजैैग का ‘मैदान’ पसंद है, विराट को ‘शहर’ पसंद है
ब्रायन लारा से ली सीख
वाइजैग वनडे से पहले हेटमायर ने कहा ,‘मैं ब्रायन लारा को आदर्श मानता रहा हूं. उनके अधिकांश शॉट्स स्वाभाविक रूप से सीख गया हूं. मैं स्वाभाविक खेल दिखाता हूं और गेंद के हिसाब से शॉट खेलता हूं.’ उन्होंने कहा ,‘मैंने अतीत में कुछ महान खिलाड़ियों से बात की है जिनमें लांस गिब्स, सर विवियन रिचर्ड्स और ब्रायन लारा शामिल हैं. यह जानकर अच्छा लगता है कि वे आपके साथ हैं.’ हेटमायर ने कहा,‘उन्होंने मुझसे अपना स्वाभाविक खेल दिखाने को कहा है. उन्होंने कहा कि गेंद को देखकर शॉट खेलो. उन्होंने हरसंभव मदद की कोशिश की जिससे लगा कि बल्लेबाजी आसान है.’
वाइजैग में खतरा बन सकते हैं हेटमायर
गुवाहाटी वनडे में अपनी पारी के बारे में हेटमायर ने कहा ,‘टेस्ट सीरीज में किए खराब प्रदर्शन को मैं भुलाना चाहता था, जिसमें सीनियर खिलाड़ियों ने मेरी मदद की.’ हेटमायर ने अब तक खेले 13 वनडे मैचों में 45 की औसत से 585 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक दर्ज हैं. ऐसे में ये खिलाड़ी वाइजैग में भी टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बन सकता है.
Also Read:
-
वेस्टइंडीज की धांसू जीत से भारतीय घबराए, अगर-मगर में फंसी भारत के सेमीफाइनल की डगर- अब बचे हैं ये रास्ते
-
IND vs SA 3RD ODI : विशाखापट्टनम में भारत के लिए होगी करो या मरो की स्थिति, ओस बिगाड़ी खेल; टॉस हारे तो फिर होगी मुश्किल
-
4 खिलाड़ी, जिसे IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स कर सकती रिलीज, लिस्ट में खूंखार बल्लेबाज भी शामिल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें