'क्रिस गेल का रिटायर होना क्रिकेट के लिए होगा दुखद दिन, पूरी दुनिया को खलेगी कमी'

क्रिस गेल पहले ही कह चुके हैं कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप था.

Published date india.com Published: July 5, 2019 12:58 PM IST
IPL 2019, Indian Premier League, KXIP vs RR, Kings XI Punjab, Chris Gayle, Rajasthan Royals, Bhangra
File Photo

लीड्स: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप का कहना है कि जिस दिन महान कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल रिटायर होंगे, वह क्रिकेट के लिए काफी दुखद: दिन होगा. गुरुवार को गेल ने अपना अंतिम विश्व कप मुकाबला खेला. वेस्टइंडीज टीम ने अफगानिस्तान पर 23 रनों की जीत के साथ विश्व कप अभियान का जीत के साथ समापन किया.

होप ने मैच के बाद कहा, “मेरी समझ से पूरी दुनिया उन्हें (गेल) मिस करेगी. वह क्रिकेट के लिए दुखद: दिन होगा.” गेल ने कुछ दिन पहले कहा था कि भारत के साथ होने वाली घरेलू सीरीज उनकी आखिरी सीरीज होगी और इसके बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे.

Icc World Cup 2019: विश्वकप से विदाई पर दुखी हुए क्रिस गेल, कही ये बात

गेल सम्भवत: तीन अगस्त को अपना अंतिम मैच खेलेंगे. गेल ने वनडे सीरीज में खेलने की इच्छा जाहिर की है और साथ ही यह भी कहा है कि वह भारत के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी खेलना चाहते हैं. यह सीरीज आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी. गेल ने अपने आखिरी विश्व कप में नौ मैचों की आठ पारियों में कुल 242 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 87 रन रहा. गेल ने इस विश्व कप में दो अर्धशतक जमाए जबकि एक भी शतक उनके हिस्से नहीं आया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.