By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- West Indies Cricketer Wins His Prime Ministers Heart After Beating England In Barbados Test
इंग्लैंड को हराकर वेस्टइंडीज ने जीता प्रधानमंत्री का दिल, मैदान पर हुआ 'हंगामा'
इंग्लैंड पर मिली जीत के बाद वेस्टइंडीज की चौतरफा तारीफ हो रही है.
नई दिल्ली. इंग्लैंड पर मिली जीत के बाद वेस्टइंडीज की चौतरफा तारीफ हो रही है. हर कोई कैरेबियाई टीम की कामयाबी और उसके खिलाड़ियों के दमदार परफॉर्मेन्स की बात कर रहा है. इंग्लैंड पर किए धमाके की गूंज से बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मॉटले भी अछूती नहीं हैं. उन्होंने इस बड़ी जीत का स्वागत कैरेबियाई कप्तान जेसन होल्डर से हाथ मिलाकर नहीं बल्कि उन्हें गले से लगाकर किया है.
Highlights
- वेस्टइंडीज की जीत पर बारबाडोस की PM खुश
- वेस्टइंडीज की टीम में बारबाडोस के 5 खिलाड़ी शामिल
- जीत में सभी 5 क्रिकेटर्स की भूमिका रही अहम
SNAPSHOT: Barbados PM Mia Mottley congratulates Barbados-born West Indies captain Jason Holder following their 381 run win over England at Kensington Oval earlier this evening pic.twitter.com/uos06ztwDd
— Kevz Politics (@KevzPolitics) January 26, 2019
वेस्टइंडीज से नहीं ‘बारबाडोस’ से हारा इंग्लैंड
बारबाडोस की प्रधानमंत्री के खुश होने की वजह कैरेबियाई टीम की कामयाबी तो है ही लेकिन उससे भी ज्यादा इस कामयाबी में बारबाडोस के 5 खिलाड़ियों का अहम योगदान है. वेस्टइंडीज को जिस कप्तान यानी कि जेसन होल्डर की कमान में इंग्लैंड पर शानदार जीत मिली वो बारबाडोस में जन्मा है. होल्डर ने शानदार दोहरा शतक जमाया, जिससे उनकी टीम मैच पर पकड़ बनाने में कामयाब रही. पहली पारी में अगर केमर रोच ने अपनी रफ्तार से इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़ी तो दूसरी पारी में रॉस्टन चेज ने उनके 8 बल्लेबाजों के दांत खट्टे किए. इसके अलावा होप की बल्लेबाजी और होल्डर के साथ डाउरिच की साझेदारी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. साफ है ये वो तमाम वजह रहे जिसने बारबाडोस की प्रधानमंत्री को मुस्कुराने का मौका दिया.
इंग्लैंड को धूल चटाकर वेस्टइंडीज बोला, ले लिया ‘अपमान’ का बदला
कैरेबियाई टीम का ‘विक्ट्री लैप’
प्रधानमंत्री से हौसलाआफजाई के बाद कैरेबियाई खिलाड़ियों ने मैदान पर उतरकर विक्ट्री लैप लगाया और अपने दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया.
A lap of honour for the West Indies side after being greeted off the pitch by the Prime Minister of Barbados. #BBCCricket #WIvENG pic.twitter.com/AtiYldT4BP
— Adam Mountford (@tmsproducer) January 26, 2019
बहरहाल, बारबाडोस में तो अंग्रेज बुरी तरह पिट गए लेकिन काम अभी अधूरा है और वो उसे अब होल्डर के नेतृत्व में कैरेबियाई टीम एंटीगा में पूरा करती दिखेगी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें