कोरोना काल में विंडीज क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना, खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे टेस्ट मैच

तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 8 जुलाई से साउथम्पटन में खेला जाएगा

Published: June 9, 2020, 10:30 AM IST

वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम का कोरोना काल में इंग्लैंड का दौरा शुरू हो चुका है. कैरेबियाई  टीम जेसन होल्डर की अगुआई में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना हो गई है. इससे पहले पूरी टीम का कोविड-19 टेस्ट करवाया गया था जिसमें सभी की रिपोर्ट ‘नेगेटिव’ आई थी.

सोमवार को वेस्टइंडीज के विभिन्न द्वीपों से खिलाड़ियों को दो विमानों से लाया गया और फिर वे विशेष विमान से इंग्लैंड के मैनचेस्टर के लिए रवाना हुए.

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा कि मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड पहुंचने पर पूरी टीम पृथकवास पर चली जाएगी ओर उनका फिर से कोविड-19 के लिए टेस्ट किया जाएगा.


7 सप्ताह का होगा दौरा 

इसके साथ ही टीम का 7 सप्ताह का दौरा भी शुरू हो जाएगा जहां उन्हें जैव सुरक्षित वातावरण में रहना होगा. इस दौरान खिलाड़ियों को सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा.

पहला टेस्ट 8 जुलाई से खेला जाएगा 

तीनों टेस्ट मैच 21 दिन के अंदर खाली स्टेडियमों में खेले जाएंगे. पहला टेस्ट आठ जुलाई से साउथम्पटन में खेला जाएगा. दूसरा (16 से 20 जुलाई) और तीसरा (24 से 28 जुलाई) टेस्ट मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाएंगे.

इन स्थलों का चयन इसलिए किया गया है कि क्योंकि इनमें स्टेडियम के अंदर या उसके पास में होटल है और इनमें जैव सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकता है.

वेस्टइंडीज को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मई और जून में इंग्लैंड का दौरा करना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था.

कप्तान जेसन होल्डर ने कहा, ‘हम श्रृंखला के लिए इंग्लैंड जा रहे हैं और यह खेलों विशेषकर क्रिकेट के लिए यह बहुत बड़ा कदम है.’

वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम :

जेसन होल्डर (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, नक्रुमा बोनर, क्रैग ब्रैथवेट, शमर ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेज, रकीम कॉर्नवाल, शेन डोरिच, केमार होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसफ, रेमन रीफर और केमार रोच.

रिजर्व खिलाड़ी :

सुनील अंब्रीश, जोशुआ डासिल्वा, शैनन गेब्रियल, कीन हार्डिंग, काइल मेयर, प्रेस्टन मैकस्वीन, मार्क्विनो मिंडले, शाइनी मोसले, एंडरसन फिलिप, ओशेन थॉमस और जोमेल वार्रिकान.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.