West Indies vs Australia: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीमों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव; जल्द शुरू होगी सीरीज

वेस्टइंडीज खेमे के एक अज्ञात सदस्य के पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को होने वाला दूसरा वनडे मैच टॉस के बाद स्थगित कर दिया गया था।

Published date india.com Published: July 24, 2021 7:01 AM IST
West Indies vs Australia: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीमों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव; जल्द शुरू होगी सीरीज
(Twitter)

वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट श्रृंखला से जुड़े 152 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दरअसल वेस्टइंडीज खेमे के एक अज्ञात सदस्य के पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को होने वाला दूसरा वनडे मैच टॉस के बाद स्थगित कर दिया गया था।

दोनों टीमें और मैच अधिकारी होटल लौट गए थे। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान में कहा,‘‘हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि 152 लोगों की कोरोना जांच गुरूवार को की गई और सभी नतीजे नेगेटिव आये हैं।’

आधिकारिक बयान में कहा गया कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस सरकार और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात करके तीन मैचों की सीरीज बहाल की जायेगी। सीरीज का तीसरा वनडे शनिवार को होना है।

टीम के साथ-साथ अधिकारियों, टूर्नामेंट होटल के इवेंट और ब्रॉडकास्ट स्टाफ को आइसोलेशन में भेज दिया गया।

सीडब्ल्यूआई के एक बयान में कहा गया है, “क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस क्रिकेट एसोसिएशन और बारबाडोस सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करेगा, ताकि केंसिंग्टन ओवल में सीरीज शुरू हो सके।”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.