टी-20 सेमिफाइनल में भारत की हार की वजह बने लिंडल सिमंस बोले, विराट कोहली हैं ‘घमंडी’ और ‘आक्रामक’

उन्होंने कहा कि मैंने खुद से वादा किया था कि विराट कोहली को दिखा दूँगा, सिर्फ तुम ही एक अच्छे बल्लेबाज नहीं हो

Written by: Aditya Dwivedi
Published: June 9, 2016, 5:29 PM IST

विराट कोहली बेहद घमंडी खिलाड़ी हैं। उनमें बेवजह की आक्रामकता है। ऐसा कहना है वस्टइंडीज के क्रिकेटर लिंडल सिमंस का। लिंडन सिमंस ने एक क्रिकेट चैनल को दिए साक्षात्कार में ये बातें कहीं। गौरतलब है कि सिमंस ने ही टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत को बाहर का रास्ता दिखाया था। उन्होने कहा कि अच्छा खेलने की प्रेरणा उन्हें विराट कोहली के आक्रामक व्यवहार से मिली। उन्होंने कहा कि मैंने खुद से वादा किया था कि विराट कोहली को दिखा दूँगा, सिर्फ तुम ही एक अच्छे बल्लेबाज नहीं हो।

टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 192 रन बनाए थे। इस मैच नें विराट कोहली ने 47 गेंद में नाबाद 87 रनों की पारी खेली थी। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी लिंडल सिमंस ने अपने इंटरव्यू में बताया कि विराट कोहली के अंदर बेवजह का अग्रेशन है। जब वो क्षेत्ररक्षण कर रहे थे तो उन्होंने मुझे कुछ आक्रामक रूप से कहा। तभी मैंने मन ही मन ठान लिया कि मैं दिखा दूँगा कि सिर्फ तुम ही एक अच्छे बल्लेबाज नहीं हो। अंततः सिमंस ने कर दिखाया और वेंस्टइंडीज वो मैच 7 विकेट से जीत गई थी। यह भी पढ़ेंः OMG.. इंडियन टीम के इस खिलाड़ी ने क्रिस गेल को कहा ‘अंकल’!

कैरिबियाई क्रिकेटर ने कहा कि हम खिलाड़ियों का एक दिन होता है। बस उस दिन को हमें भुनाना होता है। सिमंस ने कहा कि इस तरह की चीजें खिलाड़ियों को प्रेरित करती हैं। कोहली के आक्रामक व्यवहार ने मुझे अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.