FIFA वर्ल्ड कप को अलग-अलग भाषाओं में क्या कहते हैं? आज जान लो जवाब

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:June 13, 2026 10:07 AM IST

एक फुटबॉल और पूरी दुनिया उसकी दीवानी- इन दिनों चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में कुछ यही हाल है. दुनिया की 48 टीमें यहां खिताब जीतने का सपना लेकर पहुंची है. इन देशों में वर्ल्ड कप का क्या है नाम?

FIFA World Cup is Known By Different Names Around the World:  खेल दुनिया को एक मंच पर लाने का काम करते हैं. यह दुनिया के सभी देशों में मित्रता बढ़ाने और एक-दूसरे की भाषा संस्कृति और पहचान को साझा करते हैं. खेलों का आयोजन दुनिया में भाईचारा और आपसी सहयोग बढ़ाना भी एक मकसद होता है. ऐसे में अगर इन दिनों चल रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप की ही बात करें तो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं. ऐसे में फीफा वर्ल्ड कप का दुनिया में अलग-अलग नाम भी हो जाता है. भारत में हिंदी में इसे फुटबॉल का विश्व कप कहते हैं तो वहीं स्पेन या स्पेनिश भाषा बोलने वाले देशों में यह कोपा मुंडियाल डे ला (Copa Mundial de la) हो जाता है.

Advertising
Advertising

क्यों लगा है फीफा?

सबसे पहले तो यह जान लें कि यहां FIFA क्यों लिखा जाता है? दुनिया में फुटबॉल का संचालन करने वाली संस्था का शॉर्ट नाम है. इसका पूरा नाम है इंटरनेशनल असोसिएशन फुटबॉल फेडरेशन (FIFA) है. यह स्व-नियामक शासी संस्था है. यह फुटबॉल के अलावा फुटबॉल से मिलते-जुलते खेल जैसे बीच सॉकर और फुटसाल जैसे खेल आयोजित होते हैं.

यूरोप में क्या है इस खेल का नाम?

इंग्लैंड और ब्रिटेन के देशों में इस शानदार खेलों को फुटबॉल कहा जाता है. साल 1800 के आसपास यह इंग्लैंड में यह सबसे प्रचलित खेल बन गया. इस खेल का नाम फुटबॉल बहुत ही सिंपल चीज के चलते पड़ा कि यहां बॉल को पैर (फुट) किक करते हैं. इसलिए इसे फुटबॉल कहा जाता है.

अमेरिकी देशों में इस खेल को कहते हैं क्या?

उत्तरी अमेरिका के देशों में इसे सॉकर कहा जाता है. अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में इसे सॉकर कहते हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के पड़ोस में बसे पपुआ न्यू गिनी में इसे सोका (सॉकर का छोटा रूप) कहते हैं.

यहां न फुटबॉल न सॉकर, जरा हटकर है नाम

मैक्सिको उत्तरी अमेरिकी देश में ही आता है, लेकिन यहां इसे सॉकर नहीं 'फुतबोल' (fútbol) कहते हैं. इसके अलावा अर्जेंटीना, रूस, स्पेन माल्टा, हैती और ब्राजील में भी फुतबोल कहते हैं. जर्मनी में इस फुबबॉल (Fußball), नीदरलैंड में वोइतबॉल कहा जाता है.

फ्रेंच, जापान और अरबी भाषा में कहते हैं क्या

ब्राजील में फुटबॉल वर्ल्ड कप को कोपा डू मुंडो (FIFA), फ्रांस में कोपे डू मोंडे डे ला (फीफा), अरब देशों में इसे फुह वुर्ल्ड कउ्प कहते हैं. वहीं मैंडरिन या चीन की भाषा में इसे 'गुउ जी जु लियान शुजीबी' कहते हैं. जापानी भाषा में इसे वारुडु कप्पू कहते हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें