भारतीय दर्शक कहां देख पाएंगे भारत बनाम न्यूजीलैंड हॉकी मैच का लाइव स्ट्रीमिंग, कल से होगी हॉकी मैचों की शुरुआत

भारतीय हॉकी टीम और न्यूजीलैंड के बीच 27 जुलाई को मुकाबला खेला जाना है. इस मैच के साथ ही भारतीय टीम पेरिस ओलंपिक में अपने सफर की शुरुआत करेगी.

Published date india.com Updated: July 26, 2024 12:53 PM IST
भारतीय दर्शक कहां देख पाएंगे भारत बनाम न्यूजीलैंड हॉकी मैच का लाइव स्ट्रीमिंग, कल से होगी हॉकी मैचों की शुरुआत

पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत आज से होने जा रही है. पेरिस में 26 जुलाई का सीन नदी के किनारे उद्घाटन समारोह आयोजित होने वाला है. उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से होने वाला है. मगर भारतीय हॉकी फैंस को 27 जुलाई के दिन का इंतजार रहने वाला है.

क्योंकि इस दिन भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में अपने सफर की शुरुआत करेगी. भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाना है. इस बार भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह करते हुए नजर आ रहे है. वही पिछले टोक्यो ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भी टीम में शामिल है.

कब खेला जाएगा मैच

पेरिस ओलंपिक में हॉकी का खेल 27 जुलाई से शुरु होने जा रहा है. जिसमें पहला मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन और स्पेन के बीच दोपहर 1.30 बजे खेला जाएगा. वही भारत का मैच भी इसी दिन रात को 9 बजे न्यूजीलैंड से खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 44 मैच खेले गए है.

जिसमें भारतीय टीम को 24 मैचों में जीत मिली है तो वही 5 मैच ट्रॉई भी रहे है. इसके अलावा 15 मैचों में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत दर्ज की है. इसके रिकॉर्ड से साफ है की भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ काफी भारी रहा है.

कहां देख सकते है मैच

पेरिस ओलंपिक 2024 को दिखाने का राइट भारत में स्पोर्ट्स 18 और मोबाइल में देखने का राइट जियो सिनेमा का पास है. भारतीय हॉकी टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला मैच फैंस टीवी पर स्पोर्ट्स 18 1 HD/SD, स्पोर्ट्स 18 2 HD/SD और स्पोर्ट्स 18 3 HD/SD पर देख सकते है. वही अगर इस मैच का मजा फोन पर लेना हो तो जियो सिनेमा पर इस मैच को देखा जा सकता है.

भारत के साथ ग्रुप में कौन – कौन सी टीम है शामिल

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ग्रुप बी में शामिल है. इस ग्रुप में भारत के अलावा कुल 5 और टीमें शामिल है. ग्रुप बी में भारत, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, आयरलैंड टीम शामिल है. सभी टीमों को एक दूसरे से एक – एक मैच खेलना है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.