बेंगलुरू वनडे में काली पट्टी बांधकर उतरे टीम इंडिया के खिलाड़ी, जानिए क्या थी वजह

तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं

Published: January 19, 2020, 3:39 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें रविवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच खेलने उतरीं. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

IPL 2021 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जब फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरे तो उनके बाजू पर काली पट्टी बंधी हुई थीं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस सप्ताह भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर बापू नाडकर्णी का निधन हो गया था. नाडकर्णी को श्रद्धांजलि देने के लिए टीम इंडिया ने ऐसा किया.

‘बापू’ 86 वर्ष के थे. उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं. उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली थी. नाडकर्णी वही खिलाड़ी थे जिनके नाम लगातार 21 ओवर मेडन फेंकने का रिकॉर्ड था.

मैदान पर लौटते ही पृथ्वी शॉ ने जड़ा शतक; इंडिया ए के लिए 150 रन की पारी खेली

नाडकर्णी बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर थे. उन्होंने भारत की तरफ से 41 टेस्ट मैचों में 1,414 रन बनाए और 88 विकेट लिए. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 43 रन देकर छह विकेट रहा. वह मुंबई के शीर्ष क्रिकेटरों में शामिल थे. उन्होंने 191 प्रथम श्रेणी मैच खेले जिसमें 500 विकेट लिए और 8,880 रन बनाए.

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं. सीरीज का पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता था जबकि टीम इंडिया ने राजकोट में वापसी करते हुए 36 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 की बराबरी की.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.