Nikhat Zareen EXCLUSIVE- वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली निकहत जरीन बोलीं, रात भार मेडल साथ लेकर सोई

25 वर्षीय निकहत जरीन ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में थाईलैंड की मुक्केबाज को 5-0 के सर्वसम्मिति वाले फैसले से हराकर पहली बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अपने अनुभवों को साझा कर रही हैं निकहत जरीन.

Published date india.com Updated: May 20, 2022 5:42 PM IST
Nikhat Zareen EXCLUSIVE- वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली निकहत जरीन बोलीं, रात भार मेडल साथ लेकर सोई
निकहत जरीन @nikhat_zareenTwitter

पापा को लोग आकर बोलते थे कि लड़की से बॉक्सिंग करवा रहे हो.. शादी करवा दो इसकी.. लेकिन पापा ने बहुत साथ दिया. जो कॉस्ट्यूम होता था बॉक्सिंग का.. उसे लेकर भी लोग ऐतराज करते थे. जब पहली बार बॉक्सिंग करने गई तो स्टेडियम में मेरे अलावा कोई और लड़की नहीं थी… लड़कों से फाइट करनी पड़ती थी… और बहुत मार भी खाई है.

Highlights

  • फोन में जब नोटिफिकेशन देखा कि पीएम ने ट्वीट किया. इससे बड़ी बात नहीं हो सकती
  • बहुत संघर्ष रहा मेरे सफर में... इतने संघर्षों के बात जीत मिली तो मैं भावुक हो गई
  • मेडल को छोड़ने का मन नहीं कर रहा इसलिए मैं रात भर मेडल साथ में लेकर सोई
  • सपना था कि ट्विटर पर ट्रेंड करू.. वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ वो भी पूरा हुआ

मेरे पापा कहते थे कि आज जो लोग बोलते हैं.. वही कल तू चैंपियन बनेगी तो तेरा नाम लेंगे.. मैंने अब उन सब लोगों को अपने प्रदर्शन से जवाब दिया है.. जब मैं आज वर्ल्ड चैंपियन बनी हूं. हर एक के सपने होते है.. मुश्किलें होती है.. लेकिन अगर ठान लो तो सब पूरा हो जाता है..

जिन्होंने कहा था Who Is Nikhhar Zareen?.. तो आज वे जानते हैं.. कि मैं बॉक्सिंग में वर्ल्ड चैंपियन हूं. जो लोग अपने बच्चों को खेलने से मना करते हैं.. समाज के दबाव में. उन्हें ये सोचना चाहिए कि लड़की किसी से कम नहीं होती. और मैं उसका सबसे बड़ा उदाहरण हूं. अगर मैं उनके लिए प्रेरणा बनूं तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता..

निकहत ज़रीन में और भी बहुत टैलेंट है. जो बाद में देखने को मिलेंगे. मैं रील्स की शौकीन हूं.. फोटोग्राफी की भी.

बता दें इस 25 वर्षीय युवा मुक्केबाज ने 52 किलो भारवर्ग में वर्ल्ड चैंपियनशिप के पूरे टूर्नामेंट में अपनी बेहतरीन लय कायम रखी और अपने तेज तर्रार ‘फुटवर्क’ और आक्रमण के साथ संयम बरतते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वियों को खुद से दूर ही रखा. उन्होंने इस चैंपियनशिप में अपनी सभी मैच अंपायरों के सर्वसम्मिति वाले 5-0 के फैसले से अपने नाम किए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.