अतीत को भूलकर भविष्य के बारे में सोचो...,कोच हरेंद्र सिंह की भारतीय महिला हॉकी टीम को सलाह

भारतीय महिला टीम के हेड कोच हरेंद्र सिंह ने टीम के खेल को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि टीम को अतीत की बात के भूलकर आगे बढ़ने की जरुरत है.

Published date india.com Published: August 16, 2024 4:40 PM IST
अतीत को भूलकर भविष्य के बारे में सोचो...,कोच हरेंद्र सिंह की भारतीय महिला हॉकी टीम को सलाह

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 साल के लंबे अंतराल के बाद लगातार दो ओलंपिक 2 पदक अपने नाम कर लिए. वही महिला टीम ओलंपिक में क्वालीफाई नहीं कर सकी थी.

इसी को लेकर भारतीय महिला टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि अतीत को भुलाकर भविष्य के बारे में सोचो’ , लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 की तैयारी में जुटे भारतीय महिला हॉकी टीम को लेकर बोले है.

जब मैं इस टीम के साथ फिर जुड़ा तो हमने इस पर विस्तार से बात की है. मैं हमेशा सकारात्मक चीजें देखता हूं और मेरा मानना है कि उनके लिये कुछ बेहतर भविष्य के गर्भ में छिपा है.

भारत ने हॉकी में पहला ओलंपिक पदक 1928 में लॉस एंजिलिस में ही जीता था जब ध्यान चंद जी उस टीम का हिस्सा थे. इससे बेहतर क्या होगा कि हम सौ साल बाद उसी स्थान पर फिर से ओलंपिक पदक जीतें. जब हरेंद्र सिंह से पूछा गया की वो टीम में क्या बदलाव लाना चाहते है.

इस पर वो बोले कि पिछले चार साल में जो अच्छा काम हुआ है, मैं उसे नहीं बदलूंगा. इसके बाद एक – एक करके देखेंगे कि कहां गलतियां हुई है. मैने खिलाड़ियों से कहा है कि प्रो लीग में अच्छे नतीजे नहीं मिल सकते हैं क्योंकि हमें एलए 2028 की नींव तैयार करनी है.

इस टीम की फिटनेस का स्तर आधुनिक हॉकी के अनुकूल नहीं है. इसमें रफ्तार, दमखम, लचीलापन और फैसला लेने की क्षमता सब होनी चाहिए. इनके पास तकनीकी कौशल है और फिटनेस के मानदंडो पर खरें उतरने पर बड़े टूर्नांमेंटों में प्रदर्शन अच्छा होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारतीय महिला टीम के खेल में काफी सुधार की जरुरत है. टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी लेकिन पदक जीतने से चूक गई थी. वही पेरिस ओलंपिक में टीम क्वालीफाई  करने से ही चूक गई. जिसके बाद टीम के हेड  कोच को हटा दिया गया था और नए कोच हरेंद्र सिंह बने थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.